फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity theft caught in 18 people in the city

शहर में 18 लोगों के यहां पकड़ी बिजली चोरी

Fri, 08 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in 18 people in the city
शहर में 18 लोगों के यहां पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन

बिजनौर। बिजली चोरी रोकने तथा बकायेदार उपविद्युत उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली के लिए शुक्रवार सुबह को ही शहर में अभियान चलाया गया। अभियान की निगरानी के लिए एसडीओ, अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता फील्ड में उतरे रहे। अभियान में विजिलेंस टीम सहित छह टीमों ने 18 लोगों को सीधा कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा है। साथ ही बकाया जमा न करने पर दस हजार रुपये से ऊपर के 152 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
गर्मी का मौसम आते ही बिजली की मांग बढ़ रही है। साथ ही अनेक उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा नहीं कर रहे है। इसलिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को अचानक अवर अभियंताओं के नेतृत्व तथा एक विजिलेंस टीम के साथ शहर में विशेष अभियान चलाया। एसडीओ सदर प्रदीप कुमार की अगुवाई में चले इस अभियान में बकायेदार उपभोक्ताओं से पहले बकाया जमा करने का आग्रह किया गया। बकाया बिजली बिल जमा न करने पर उनके कनेक्शन काट दिए गए। साथ ही बिजली चोरी की धरपकड़ की गई।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता नंदलाल, अधिशासी अभियंता ने फील्ड में उतर कर अभियान की जांच की और टीम के साथ रहे। एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि अभियान में 18 लोगों को सीटा कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। उनके खिलाफ बिजली चोरी में कार्रवाई की गई। बकाया बिजली बिल जमा न करने पर 152 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। उन्होंने बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल जमा करने की अपील की। कहा कि अच्छी बिजली के लिए समय पर बिल जमा करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed