{"_id":"60e5f8738ebc3ef9ff101dff","slug":"electricity-supply-stalled-in-protest-against-the-assault-bijnor-news-mrt5463449117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के विरोध में ठप की विद्युत सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के विरोध में ठप की विद्युत सप्लाई
विज्ञापन

नहटौर। खंडसाल विद्युत उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रहे संविदा कर्मचारी के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी। जिससे गुस्साए कर्मचारियों ने बिजली घर के सभी फीडरों की विद्युत सप्लाई बंद कर दी। कर्मचारियों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। रात में करीब चार घंटे तक पूरे क्षेत्र की बिजली बंद रहने पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में उच्च अधिकारियों के कहने पर बिजली आपूर्ति शुरू की गई।
खंडसाल विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार की रात करीब आठ बजे ड्यूटी पर तैनात संविदा कर्मचारी नृपेंद्र कुमार से एक युवक शटडाउन लेने के लिए आया था। आरोप है कि शटडाउन देने से मना करने पर संविदा कर्मचारी से मारपीट कर युवक फरार हो गया। इसके बाद अन्य संविदा कर्मचारियों को पता चलने पर वह भी बिजली घर पहुंच गए। कर्मचारी युवक पर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर बिजली घर के सभी फीडर बंद कर पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। करीब चार घंटे तक रात में बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामान करना पड़ा। रात में बिजली गुल होने पर ग्रामीण भी बिजली घर पहुंच गए। उच्च अधिकारियों के कहने पर देर रात बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। जेई संजय कुमार का कहना है कि दोनो पक्षों में समझौता वार्ता चल रही है।