फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity supply stalled for two days, rural suffering

दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीण बेहाल

Mon, 21 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled for two days, rural suffering
दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीण बेहाल
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। रेलवे कॉलोनी सहित आदर्शनगर बिजली घर से जुड़े अधिकांश क्षेत्र में दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

132 केवी उप संस्थान से आदर्शनगर बिजली घर से जुड़ी उच्च क्षमता की विद्युत लाइन और आदर्शनगर बिजली घर के ट्रांसफार्मर में तकनीकि खराबी आने से आदर्शनगर, रेलवे कॉलोनी, जलालाबाद तथा आदर्शनगर बिजली घर से जुड़े करीब आधा दर्जन से अधिक गांव में विद्युत आपूर्ति ठप रही। एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि 132 केवी संस्थान से आदर्शनगर बिजली घर के बीच विद्युत लाइन में रविवार दोपहर तकनीकि खराबी आने से आपूर्ति ठप रही। कोतवाली रोड स्थित प्रभाकर नर्सिंग होम के निकट केबल बक्सा फुंकने के साथ आदर्शनगर बिजली घर के पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकि खराबी उत्पन्न हो गई। एसडीओ ने बताया आदर्शनगर सहित कुछ क्षेत्रों में देर रात विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी गई है। सोमवार दोपहर बाद रेलवे कॉलोनी सहित पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed