फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity supply of the district stalled due to storm and rain

आंधी-बारिश से जिले की बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 05 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply of the district stalled due to storm and rain
बिजनौर में तेज आंधी से पेड़ गिरने से टूटे बिजली के तार। - फोटो : BIJNOR
आंधी-बारिश से जिले की बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद के मौसम में बुधवार को बदलाव हुआ। शाम को धूल भरी आंधी चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। करीब पंद्रह मिनट तेज हवा के साथ धूल उड़ी। तेज आंधी से सड़कों पर लगे हॉर्डिंग्स उखड़ गए। जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गई। आंधी ने जनपद की बिजली व्यवस्था को भी ध्वस्त कर दिया। पेड़ गिरने से बिजली की लाइन व खंभे टूट गए, जिससे यातायात बाधित रहा। इंदिरा पार्क के गेट पर एक बड़ा पेड़ आंधी में गिर गया। देर शाम तक शहर से लेकर गांवों तक की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
पिछले कई दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखा रही थी। जनपद का तापमान 38 डिग्री तक पहुंच रहा था। बुधवार शाम करीब पांच बजे मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में काले बादल छा गए। कुछ देर बाद हवा चलने लगी। हवा की रफ्तार तेज होते ही धूल उड़ने लगी। करीब 15 मिनट तक जिला मुख्यालय सहित जनपद में धूल भरी आंधी चली। धूल उड़ने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हवा की तेज रफ्तार से सड़क किनारे लगे होर्डिंग टूटकर गिर गए। पेड़ व होर्डिंग गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। आंधी बारिश के दौरान लोग इधर उधर सुरक्षित स्थान तलाशने लगे। शाम से रात तक रुक रुककर बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर आ गया। आंधी चलने से जनपद में नगरों से लेकर गांवों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीण अंचल में पेड़ व उनकी टहनियां लाइनों पर गिरने व उलझने से आपूर्ति बाधित रही। बिजली अधिकारियों के अनुसार कई जगह लाइन के तार टूट गए हैं। फील्ड स्टाफ लाइनों को सही करने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

बागों में टूटकर गिरे आम, बागवानों को नुकसान
आम के पेड़ों पर इस समय छोटे आम लगे हुए हैं। आंधी के बाद काफी संख्या में आग टूटकर गिर गए। बिजनौर में जैन फॉर्म, बैबलपुर, मंडावर आदि क्षेत्रों में ज्यादा नुकसान हुआ है। बिजनौर में बाग की देखरेख कर रहे मोहित का कहना है कि हर साल इस मौसम में आंधी है, लेकिन इस बार आंधी तेज थी। अभी बागों में हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------- कोट
अचानक तेज हवा चलने से जनपद में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तेज हवा व बारिश रुकने के बाद सभी फील्ड स्टाफ को लाइनें ठीक कर आपूर्ति सुचारु की - नंदलाल, अधीक्षण अभियंता

बिजनौर में तेज आंधी से अपने आप को बचाने का प्रयास करती युवती।

बिजनौर में तेज आंधी से अपने आप को बचाने का प्रयास करती युवती।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में चक्कर चौराहे के पास आंधी से गिरा हॉर्डिग्स

बिजनौर में चक्कर चौराहे के पास आंधी से गिरा हॉर्डिग्स- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में तेज आंधी में जाती युवतियां।

बिजनौर में तेज आंधी में जाती युवतियां।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में तेज आंधी के बाद हुई बारिश में गुजरते वाहन।

बिजनौर में तेज आंधी के बाद हुई बारिश में गुजरते वाहन।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में तेज आंधी से वर्धमान कालेज के पास गिरा पेड़।

बिजनौर में तेज आंधी से वर्धमान कालेज के पास गिरा पेड़।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed