{"_id":"60217e1b8ebc3e4c4e63e267","slug":"electricity-supply-of-many-colonies-stalled-dhampur-news-mrt5244070103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई कालोनियों की बिजली आपूर्ति हुई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई कालोनियों की बिजली आपूर्ति हुई ठप
विज्ञापन
कई कालोनियों की बिजली आपूर्ति हुई ठप
कालागढ़। रामगंगा जलविद्युत गृह एवं रामगंगा उद्यान के बीच बिजली की लाईन पर पेड़ गिर जाने से कालागढ़, अफ़जलगढ़ व कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति व संचार सेवा बाधित हुई।
रविवार रात लगभग पौने नौ बजे कालागढ़ के डीजल पावर हाउस/33 हजार केवीए बिजलीघर को बिजली आपूर्ति मिलनी बंद हो गई। जिससे नई कालोनी, रामगंगा बांध, अफ़जलगढ़ व कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान को जाने वाले फीडर पर आपूर्ति बंद हो गई। रामगंगा जलविद्युत गृह से बिजलीघर तक बिजली के तार घने जंगलों के बीच से होकर जा रहे हैं। जंगली जानवरों के खतरे के चलते सोमवार सुबह बिजली लाईन में फाल्ट की खोजबीन शुरू हुई। तब कहीं जाकर शेरनाला के पास तारों पर एक पेड़ गिरा मिला। जेई महेंद्र सिंह ने बताया कि किसी हाथी ने पेड़ गिरा दिया था। सुबह लगभग साढ़े दस बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। बिजली न आने के कारण नई कालोनी, हाईडिल कालोनी, संजयनगर, केंद्रीय कालोनी सहित कई कॉलोनियों को रात अंधेरे में ही बितानी पड़ी। सहायक अभियंता मनोज कुमार लिखवार ने बताया कि दोपहर तक पेयजल आपूर्ति भी बहाल हो गई है।