फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity cut, faced rain, farmers did not move from toll plaza

Bijnor News: बिजली काटी, बारिश झेली, टोल प्लाजा से नहीं हटे किसान

Sun, 07 Jul 2024 04:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut, faced rain, farmers did not move from toll plaza
- भनेड़ा टोल प्लाजा पर किसानों ने गाड़ दिया तंबू, चलता रहे रहेगा धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

- आरोप, रात में टोल कर्मियों ने बंद कर दी थी बिजली-पानी की आपूर्ति
- नगीना विधायक मनोज पारस ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर दिया समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर (बिजनौर)। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के भनेड़ा टोल प्लाजा पर धरना दे रहे किसानों को बारिश भी नहीं डिगा सकी। बरसात में भी किसानों ने पांचवें दिन धरना प्रदर्शन जारी रखा। किसानों ने आरोप लगाया कि रात में टोल कर्मियों ने बिजली और पानी की आपूर्ति बंद कर दी थी। उधर, नगीना विधायक मनोज पारस भी किसानों के बीच पहुंचे और मांग को जायज ठहराया।

शनिवार को किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। किसानों का कहना है कि फोरलेन का आधा अधूरा निर्माण हुआ है। किरतपुर और स्वाहेड़ी बाईपास पर काम होना बाकी है। अभी तक सिर्फ तीस किलोमीटर लंबी सड़क बनी है। ऐसे में टोल वसूली नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार की शाम जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास किया था। किसानों ने अपनी मांग रखी थी कि टोल प्लाजा के 15 किलोमीटर की परिधि में जो भी आए, उसका आधार कार्ड देखकर उससे कोई टोल ना लिया जाए। इस पर नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने असहमति जता दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि मांग पूरी होने के बाद ही टोल प्लाजा से हटेंगे। कहा कि नेशनल हाईवे अथारिटी जबरन धरनास्थल खाली कराना का प्रयास ना करें। उधर, किसानों ने बारिश से बचने के लिए अपना तंबू सड़क पर लगा दिया है। रात में भी किसानों का धरना जारी रहता है।


ये रहे मौजूद
किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद बाबूराम तोमर, पश्चिमी यूपी महासचिव चौधरी कुलदीप सिंह, मण्डल प्रवक्ता आदिल जैदी, जिला उपाध्यक्ष चौधरी मुनेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता राजेंद्र सिंह, युवा मुख्य जिला महासचिव अंकित चौधरी, तहसील अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, जिला सचिव योगेंद्र सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष नजीबाबाद अभिषेक चंगियान, विपिन कुमार, नीटू चौधरी, मसरूरू शेख, मोहसीन परवेज, सुमित कुमार, जय सिंह प्रधान, किसान मजदूर संगठन के जिला प्रभारी राजपाल भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed