फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity corporation's four crore dues on council schools

परिषदीय स्कूलों पर विद्युत निगम का चार करोड़ बकाया

Mon, 08 Feb 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation's four crore dues on council schools
परिषदीय स्कूलों पर विद्युत निगम का चार करोड़ बकाया
विज्ञापन

धामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग धामपुर विद्युत वितरण खंड प्रथम का नहटौर और धामपुर में बेसिक शिक्षा विभाग करीब चार करोड़ रुपये का कर्जदार है। विभाग के अधिकारियों की ओर से साल 2018 से लेकर अब तक बिल जमा नहीं किए हैं। दोनों ब्लाकों में 314 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बिजली का कनेक्शन है।
विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह का कहना है कि निगम का सरकारी विभागों में सबसे ज्यादा बाकीदार बेसिक शिक्षा विभाग है। उनकी डिवीजन में धामपुर और नहटौर ब्लॉक शामिल हैं। इन दोनों विकास क्षेत्रों के करीब 314 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बिजली के कनेक्शन हैं। लेकिन 2018 से लेकर अब तक बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्युत बिलों को जमा नहीं किया गया है। कई बार इस मामले को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठकों में उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। विद्युत विभाग के अधिकारियों का आदेश मिलते ही जल्द ही ऐसे सभी स्कूलों की बिजली काटने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

भुगतान का प्रयास किया जा रहा है : एसडीएम
एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि सरकारी विभागों की बकाया के मामले को डीएम के समक्ष लाया गया है। उनके स्तर से जल्द ही भुगतान का प्रयास किया जा रहा है। बीईओ योगेशपाल का कहना है कि उनके स्तर से भी बिजली के बकाया को जमा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed