{"_id":"64554e03564a5b737b0fb724","slug":"electricity-corporation-owes-131-crores-to-consumers-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-702-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर - उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम का 131 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर - उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम का 131 करोड़ बकाया
Sat, 06 May 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 06 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
- 26 करोड़ रुपये 5962 निजी नलकूप उपभोक्ताओं नहीं कर रहे जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। विद्युत वितरण खंड धामपुर द्वितीय के एक लाख 17 हजार उपभोक्ताओं पर निगम का 131 करोड़ रुपया बकाया है। इनमें से 26 करोड़ रुपये 5962 निजी नलकूप उपभोक्ताओं पर हैं। किसानों काे भ्रम है कि उनके निजी नलकूपों को सरकार ने अप्रैल माह से फ्री कर दिया है, लेकिन ऐसा नहीं है। अभी तक इस बाबत सरकार की ओर से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
धामपुर विद्युत वितरण खंड द्वितीय में 14 बिजली घर हैं। क्षेत्र में कुल 324 ग्राम सभाओं में 372 गांव शामिल हैं। इन सभी गांवों में एक लाख 17 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इन सभी उपभोक्ताओं पर 131 करोड़ रुपया बकाया है। जिसे जमा कराने का प्रयास किया जा रहा है। इनमें से 5962 लोगों के पास निजी नलकूपों के कनेक्शन हैं। इन पर निगम का 26 करोड़ रुपया बकाया है।
अधिशासी अभियंता अरूण कुमार सिंह का कहना है कि नलकूप उपभोक्ता यह न समझें कि बिजली को सरकार की ओर से अप्रैल माह से फ्री कर दिया गया है। ऐसा कोई आदेश उनके पास नहीं है। जब तक आदेश नहीं आता, निगम की जिम्मेदारी है कि उपभोक्ताओं से बिजली के बिलों को जमा कराया जाए। धामपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि जो बिजली के बिलों को जमा नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उनके स्तर से सर्किल के सभी डिवीजनों के अधिशासी अभियंताओं को आदेश निर्गत कर दिए गए हैं।