फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity corporation in the recovery of dues, notice sent

विद्वुत वितरण धामपुर द्वितीय बकाया वसूली में धड़ाम, लक्ष्य के सापेक्ष 23 प्रतिशत की वसूली

Fri, 31 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation in the recovery of dues, notice sent
विद्युत निगम बकाया वसूली में धड़ाम, भेजे नोटिस
विज्ञापन

धामपुर। विद्युत निगम बकाया वसूली करने में नाकाम साबित हो रहा है। वितरण खंड धामपुर द्वितीय ने लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 14 प्रतिशत ही वसूली की है। वसूली न होते देख विद्युत निगम ने नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। अब तक लगभग सात हजार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
निगम के अधिकारियों के अनुसार विद्युत वितरण खंड धामपुर द्वारा 85 करोड़ के सापेक्ष केवल छह करोड़ की ही बकाया को वसूली जा जा सकी है। जो लक्ष्य का करीब 14 प्रतिशत है। बकाया बिलों का भुगतान न होते देख विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं को नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। यहां तक कि 50 हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों को निगम के अधिकारी स्वयं जाकर नोटिस तामील करा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार अब तक करीब 7000 लोगों को व्यक्तिगत तौर पर नोटिस तामील कराकर जमा कराने का आग्रह भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड धामपुर के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार का कहना है कि धामपुर द्वितीय डिवीजन में 78312 उपभोक्ता हैं। इनमें से केवल 10604 उपभोक्ताओं ने सरकार द्वारा चल रही एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत लाभ पाने के लिए पंजीकरण कराया। लेकिन पंजीकरण कराने के बाद भी बार बार प्रेरित करने पर बकाया जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि सामान्य योजना के अंतर्गत नलकूप के कनेक्शन के लिए 473 आवेदन दाखिल हुए थे। 65 कनेक्शन सिस्टम की गड़बड़ी के कारण आवंटित नहीं हो सके हैं। डिवीजन में 4794 निजी नलकूपों के कनेक्शन हैं। लेकिन किसान बकाया को जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed