{"_id":"605f6d728ebc3e5908695234","slug":"electricity-corporation-far-away-from-recovery-target-dhampur-news-mrt5320090153","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम वसूली लक्ष्य से कोसों दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम वसूली लक्ष्य से कोसों दूर
विज्ञापन
विद्युत निगम वसूली लक्ष्य से कोसों दूर
धामपुर। विद्युत निगम द्वारा 31 मार्च को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) खत्म होने जा रही है। विद्युत निगम के अधिकारियों ने योजना का लाभ अधिक से अधिक बाकीदारों दिलाने और बकाया वसूली के लक्ष्य पाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन विद्युत निगम वसूली लक्ष्य से कोसों दूर है। रविवार को अवकाश होने के बाद भी कैश काउंटरों को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खोला जाएगा।
धामपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल बताते हैं कि योजना के अंतर्गत निगम ने अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 39 प्रतिशत वसूली प्राप्त की है। उन्होंने बाकीदारों से अपील की है कि वह 31 मार्च तक अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाएं। रविवार का अवकाश होने के बावजूद सर्किल के सभी खंडों और उपखंडों पर कैश काउंटर रोज की भांति खुले रहेंगे। धामपुर सर्किल में धामपुर प्रथम और द्वितीय, नगीना, नजीबाबाद विद्युत वितरण खंड शामिल हैं। इन सभी खंडों में नगीना डिवीजन ओटीएस में अभी तक नंबर वन है।
धामपुर सर्किल में सभी खंडों को मिलाकर करीब 284 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य निर्धारित है। जिसके सापेक्ष अब तक 86 करोड की वसूली की जा चुकी है। यह योजना केवल 31 मार्च तक के लिए ही लागू है। प्रयास है कि अधिक से अधिक बाकीदार योजना का लाभ उठाएं।