फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electric mortuary will now be built at Ganga Ghat of Bijnor Barrage

Bijnor News: बिजनौर - गंगा घाट पर अब बनेगा विद्युत शवगृह

Fri, 25 Aug 2023 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 25 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Electric mortuary will now be built at Ganga Ghat of Bijnor Barrage
बिजनौर कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में अ​धिकारियों की बैठक लेते डीएम उमेश मिश्रा। स्रोत स
- शासन से मंजूरी के लिए जल्द भेजी जाएगी डीपीआर
विज्ञापन

- 21 गंगा ग्रामों में नालों की टेपिंग, ठाेस अपशिष्ट की होगी जांच
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि गंगा घाट पर विद्युत शवगृह निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करा कर अनुमोदन के लिए शासन को प्रेषित करें। वन विभाग के अधिकारी को जिले के 21 गंगा ग्रामों में नालों की टेपिंग, ठोस अपशिष्ट, सीवेज, ट्रीटमेंट आदि की जांच करने के निर्देश दिए। इसमें देखा जाएगा कि नालों का निकास गंगा या सहायक नदियों में तो नहीं हो रहा है।
कहा कि गंगा तटीय गांवों को पूर्ण रूप से प्रदूषण मुक्त करने, वाटर ट्रीटमेंट करने, जैविक खेती कोे बढ़ावा देने, बांस की खेती करने, पौधे रोपित करने के लिए स्थानीय लोगों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित जिला गंगा समिति तथा जिला पर्यावरण समिति की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। बिजनौर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्धारित बिन्दुओं पर निरीक्षण करने के लिए कहा।
विज्ञापन

कहा कि गंगा किनारे के लगे वृक्षों का कटान न किया जाए। नगर निकाय क्षेत्रों में कूड़ा जलाना प्रकाश में आने पर संबंधित अधिशासी अधिकारी नगर निकाय के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कहा कि देश में नमामि गंगे, अर्थ गंगे जैसे कार्यक्रमों से वातावरण को प्रदूषण मुक्त भी बनाया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. विजय कुमार गोयल, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि अफसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी सजगता से जैम पोर्टल से करें खरीदारी
जिलाधिकारी ने बताया कि जैम पोर्टल पर क्रय सामग्री के लिए क्रेताओं की सुविधा और पारदर्शिता को दृष्टिगत रखते हुए समय-समय पर परिवर्तन किया जा रहा है। अपेक्षित जानकारी के अभाव में वित्तीय अनियमितता संभव हो सकती है। इसलिए पूरी सजगता और गंभीरता के साथ परिवर्तित दिशा-निर्देशों को पढ़ें। कलक्ट्रेट सभागार में जैम पोर्टल के संबंध में कार्यशाला हुई। डीएम ने उपायुक्त उद्योग को इस प्रकार की कार्यशालाएं नियमित रूप से आयोजित कराने के निर्देश दिए। कहा कि जैम पोर्टल न सिर्फ विभागों के लिए, बल्कि विक्रेताओं के लिए भी काफी सुविधाजनक है। उपायुक्त उद्योग अमित कुमार सिंह ने जैम पोर्टल पर परिवर्तित होने वाले दिशा-निर्देशों, नवीन सुविधाएं तथा परिवर्तित नियमों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed