Mission 2024: सपा की सूची जारी, बिजनौर-नगीना और मेरठ लोकसभा सीट से इन्हें उतारा मैदान में, देखें पूरी लिस्ट
Lok Sabha Elections 2024 : समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए छह और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। यहां पूरी लिस्ट देखिए।
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने छह और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। सपा ने बिजनौर लोकसभा सीट पर यशवीर सिंह और नगीना लोकसभा सीट पर पूर्व अपर जिला जज मनोज कुमार को टिकट दिया है। उधर, मेरठ लोकसभा सीट के लिए एडवोकेट भानु प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है।
बता दें कि भानु प्रताप सिंह ने ईवीएम बदलने की मांग जोर-शोर से उठाई थी। वे मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं और फिलहाल दिल्ली में रहते हैं। पेशे से वकील हैं। उन्हें सपा में आपसी खींचतान का फायदा मिला है।
बताया गयाकि मेरठ से शाहिद मंजूर, रफीक अंसारी, अतुल प्रधान और योगेश वर्मा टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे थे। इसका फायदा भानु प्रताप सिंह को मिला। अमर उजाला ने दो दिन पहले ही प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी कि इस बार कोई नया बाजी मार सकता है।