{"_id":"6609bd0838fac20bfe04e8e4","slug":"election-symbols-allotted-to-candidates-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-121496-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: उम्मीदवारों को आवंटित किए गए चुनाव चिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: उम्मीदवारों को आवंटित किए गए चुनाव चिन्ह
Mon, 01 Apr 2024 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। लोकसभा क्षेत्र बिजनौर और नगीना सीट पर ताल ठोक रहे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। चुनाव चिन्ह आवंटन से पहले नाम वापसी की प्रक्रिया हुई मगर किसी ने भी नामांकन वापस नहीं किया। ऐसे में नगीना सीट पर छह उम्मीदवार और बिजनौर 11 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं।
नगीना सीट पर भाजपा उम्मीदवार ओमकुमार को कमल का फूल, सपा उम्मीदवार मनोज कुमार कोई साईकिल, बसपा उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह को हाथी और आसपा प्रमुख चंद्रशेखर को भी उनकी पार्टी का चिह्न केतली आवंटित किया गया। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार जोगेंद्र को ब्लैक बोर्ड और संजीव कुमार को अलमारी चिन्ह आवंटित किया गया। बता दें कि नगीना लोकसभा सीट पर 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जांच में धर्मवीर, रविंद्र भारती, घासीराम, जितेंद्र कुमार, सत्यवीर सिंह और राधेश्याम के नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया गया था।
उधर बिजनौर सीट पर भी किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया। जिसके बाद सपा उम्मीदवार दीपक को साइकिल, बसपा उम्मीदवार बिजेंद्र सिंह को हाथी, रालोद से चंदन चौहान को हैंडपंप, जय समाज पार्टी के अब्दुल वारी को गैस सिलिंडर, मजलूम समाज पार्टी के फरमान को बल्ला, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के राजपाल को फलों की टोकरी, मजदूर किसान यूनियन पार्टी के रामधन सिंह को कैंची का चिह्न आवंटित हुआ है।
विज्ञापन
वहीं निर्दलीय चंदन सिंह को कैमरा, निर्दलीय जहीर को सिलाई मशीन, निर्दलीय दीपक कुमार को गन्ना किसान और निर्दलीय शहजाद को लैपटाॅप का चिन्ह आवंटित हुआ है।