{"_id":"5e3b064b8ebc3ee5f45c5add","slug":"election-schedule-in-progress-nazibabad-news-mrt467448714","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 फरवरी को होगा नजीबाबाद बार एसोसिएशन का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 फरवरी को होगा नजीबाबाद बार एसोसिएशन का चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन समिति गठित, चुनाव कार्यक्रम जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। बार एसोसिएशन नजीबाबाद का वार्षिक चुनाव 13 फरवरी को संपन्न होगा। चुनाव के लिए निर्वाचन समिति का गठन किया गया।
निर्वाचन समिति में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र गुप्ता को मुख्य चुनाव अधिकारी और नोबहार सिंह को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। टीम में सदस्य के रूप में राजेंद्र कुमार, नजाकत हुसैन, अबुल वफा को शामिल किया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 7 फरवरी को प्रात: 10 बजे से एक बजे तक नामांकन होगा। इसी दिन 2 बजे से 2.30 बजे नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। तीन से चार बजे तक नाम वापसी होंगे। इसके बाद 13 फरवरी को प्रात: नौ से मतदान होगा। उसी दिन अपराह्न तीन बजे चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव अधिकारी ने तत्काल सदस्यता शुक्ल जमा कराने, नए सदस्य बनने के लिए 6 फरवरी सायं पांच बजे तक बार काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र अथवा सीओपी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा है।