फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Election fixed unopposed in Kotwali block also

कोतवाली ब्लॉक में भी निर्विरोध निर्वाचन तय

Sat, 10 Jul 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Election fixed unopposed in Kotwali block also
कोतवाली ब्लॉक में भी निर्विरोध निर्वाचन तय
विज्ञापन

नगीना। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के हस्तक्षेप के बाद ब्लॉक कोतवाली प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी तृप्ति राजपूत के मुकाबले पर्चा दाखिल करने वाले भाजपा नेता पंकज अग्रवाल की ओर से शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस ले लिया गया। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी तृप्ति राजपूत निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन गई।
बृहस्पतिवार को कोतवाली ब्लॉक प्रमुख के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी तृप्ति राजपूत के सामने भाजपा के ही पंकज अग्रवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल कर दिया था। शाम से ही पंकज अग्रवाल से अपना पर्चा वापस लेने के लिए पार्टी नेताओं ने उनसे संपर्क साधना शुरू कर दिया था। शुक्रवार दोपहर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने पंकज अग्रवाल के घर पहुंच कर न केवल उनसे वार्ता की बल्कि उन्हें पर्चा वापस करने के लिए मना लिया। पंकज अग्रवाल की नाम वापसी में विहिप नेता प्रदीप गर्ग ने भी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

नाम वापसी से कुछ मिनट पहले ही परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, पंकज अग्रवाल को अपनी कार में बैठाकर ब्लॉक कोतवाली लेे गए और अपनी मौजूदगी में पर्चा वापस कराया। पंकज अग्रवाल के नाम वापस लेने के बाद निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख तृप्ति राजपूत लगातार दूसरी बार ब्लॉक कोतवाली की प्रमुख बनने में कामयाब हो गईं। नाम वापसी के बाद तृप्ति राजपूत के पति ठाकुर विकास राजपूत खुद पंकज अग्रवाल के घर पहुंचे तथा दोनों ने एक साथ फोटो खिंचवाई। इस मौके पर विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, नगर अध्यक्ष मोहित गोयल, पंकज अग्रवाल की पिता एवं बढ़ापुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन लाला नरेंद्र कुमार अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, प्रमोद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed