फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Election 2024: Akhilesh Yadav will address public meeting in Bijnor

BJP पर सियासी वार: अखिलेश बोले- देश की आजादी में मुसलमानों ने कंधा मिलाकर दिया साथ, जमकर किए तीखे हमले

Sat, 13 Apr 2024 01:49 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 Apr 2024 01:49 PM IST
सार

Election 2024 : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बिजनौर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बिजनौर की जनता से कहा कि 2022 की बेईमानी का बदला 2024 में अपनी वोट से देना।

विज्ञापन
Election 2024: Akhilesh Yadav will address public meeting in Bijnor
बिजनौर में बोलते अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को बिजनौर पहुंचे। यहां नहटौर में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण का चुनाव और पश्चिम की यह हवा भाजपा को जीतने नहीं देगी। पिछली बार भाजपा को चुनाव हराने के लिए सपा ने गठबंधन करने का काम किया। कहा कि विधानसभा चुनाव में बिजनौर में भी हम कई और सीट जीत लेते लेकिन, भाजपा ने हमारी सीटों को हरा दिया। सरकार के लोगों ने हमें हराने का काम किया।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि दीवारों पर लगी महापुरुषों की तस्वीरें का अपना एक इतिहास है, जिन्होंने लंबा संघर्ष किया है। कहा कि आजादी के बाद भी सरकार पिछड़ा वर्ग को सम्मान नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अधिकार छीनने वाली सरकार है, यह सरकार संविधान बदल देगी। इस देश की आजादी में हिंदुओं के साथ-साथ मुसलमानों ने भी कंधा मिलाकर साथ दिया था

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि बेरोजगारी चरम सीमा पर है। 90 प्रतिशत लोग बेरोजगार हो गए हैं। कहा कि ना नौकरी है ना रोजगार और वह बातें करते हैं हम विश्व गुरु बन जाएंगे। विश्व गुरु बनने का सिर्फ सपना दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि एक नौजवान ने अपनी डिग्री जला दी और आत्महत्या कर ली। छात्र ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। कहा कि रोजगार नहीं मिलने की कहानी सिर्फ एक की नहीं बल्कि लाखों युवाओं की है।

सपा मुखिया ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसी स्थिति हो गई है कि कोई भी परीक्षा हो पेपर जरूर लीक हो जाएगा। अभी तक हुई परीक्षा के सभी पेपर लीक हो गए हैं। सरकार जानबूझकर पेपर लीक कर रही है। अगर सरकार सावधान होती तो पेपर लीक न होते। पेपर लीक होने की वजह से परीक्षाएं निरस्त हो गईं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने से प्रभावित 60 लाख नौजवान और उनके परिवार के दो-दो सदस्यों को मिलाकर एक करोड़ 80 लाख लोग बैठते हैं। अगर इस आंकड़े को 80 लोकसभा सीटों पर भाग दे दिया जाए तो हर संसदीय क्षेत्र में भाजपा का दो लाख वोट कम हो जाएगा।

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों का भी बेरोजगारों जैसा ही हाल है। किसानों ने लाठी खाकर भी आंदोलन किया। करीब 1000 लोगों की जान दिल्ली में किसान आंदोलन में चली गई। अगर किसान और नौजवान मिलकर इनके खिलाफ वोट कर दे तो सरकार बचेगी नहीं। अगर 400 पार से सरकार बना रहे हैं तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल क्यों भेजना पड़ रहा है। भाजपा साजिश करने वाली पार्टी है।

उन्होंने कहा कि आजाद भारत में भाजपा को सबसे ज्यादा चंदा मिला है। भाजपा सीबीआई का सहारा लेकर चंदा नहीं वसूली करने का काम करती है। 10000 करोड़ का चंदा वसूल किया है। बाजार में यह महंगाई भाजपा की चंदा वसूली की वजह से है, जिनसे इन्होंने चंदा लिया, उन्हें खुली छूट दे दी है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी साजिश करने वाली पार्टी है। एक कंपनी ने भाजपा को इलेक्ट्रोरल बॉन्ड का पैसा दिया, जबकि दूसरी पार्टी के लोगों को इलेक्टोरल बॉन्ड लेने पर जेल भेजा जा रहा है।

कहा कि भाजपा को संविधान की चिंता नहीं है। इनके खिलाफ आवाज उठाने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर फंसाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर सबसे ज्यादा झूठे मुकदमे दर्ज हुए हैं।

वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि लालच देकर गठबंधन तोड़ने का काम किया गया। केवल विधायकों को ही नहीं बड़े-बड़े दलों को लालच देकर तोड़ा गया है जो विधायक छोड़कर गए थे उन्हें पैकेज में सिक्योरिटी दी जा रही है। दिल्ली वाले सिक्योरिटी देने में उस्ताद हैं। भाजपा वाले इंडिया गठबंधन को इंडी गठबंधन बोलते हैं। उन्हें अंग्रेजी नहीं पता है। अगर अंग्रेजी पता है तो वह इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसान और नौजवान भाजपा को निपटने का काम करेंगे। कहा कि बिहार के एक नेता ने इंडिया गठबंधन छोड़ा था, उसी रात समाजवादी पार्टी ने फैसला लिया कि ज्यादा सीटें देंगे लेकिन, गठबंधन को बचाएंगे। कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी को ही मिलकर संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।

वहीं, नगीना से लोकसभा उम्मीदवार मनोज कुमार के लिए उन्होंने कहा कि जज की नौकरी छोड़कर आपकी अदालत में आने का काम उन्होंने किया है। अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। कहा कि भाजपा वाले झूठ बोलते हैं और लूटने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें: UP: जातीय गणित में उलझे पश्चिम के सियासी हालात पर विशेष रिपोर्ट, पढ़िए चुनाव पर कितना असर डालेंगी ये पंचायतें

कहा कि संविधान जो आजादी देता है, यह लोग उसे खत्म करना चाहते हैं। कुछ लोग भाजपा से मिलकर समाजवादी पार्टी को कमजोर करना चाहते हैं। कुछ दल लालच में गठबंधन छोड़ गए। भाजपा ने छोटे दलों को बड़ा लालच देकर गठबंधन तोड़ने का काम किया है। उन्होंने बिजनौर की जनता से कहा कि 2022 की बेईमानी का बदला 24 में वोट से देना है।

यह भी पढ़ें: Ground Report Baghpat : बागपत में चौधरी बनने की लड़ाई, अंदरखाते चल रही है 'मुखर' बनाम 'मौन' में जंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed