फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elders will have to fulfill the responsibility, keep enough information

बड़ों को निभानी होगी जिम्मेदारी, रखें पर्याप्त जानकारी

Wed, 04 May 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Elders will have to fulfill the responsibility, keep enough information
बड़ों को निभानी होगी जिम्मेदारी, रखें पर्याप्त जानकारी
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना से बच्चों को बचाने के लिए अब कोरोनारोधी टीका लगाया लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग भी तैयारी कर रहा है। वहीं 5 से 12 उम्र तक के बच्चों के टीकाकरण के लिए अभिभावक भी जागरूक हैं। अभिभावक भी अपने बच्चों को टीका लगवाने के लिए उत्साहित हैं और पर्याप्त जानकारी जुटने में लगे हैं।
कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग और सरकार सतर्क हो गई है। कोरोना की चौथी लहर को देखते हुए अब बच्चों को सुरक्षा के घेरे में लेने की बारी है, जिसकी स्वास्थ्य विभाग तैयारी कर रहा है। अभी तक 12 से ऊपर वालों का ही टीकाकरण हो रहा था। शासन की ओर से अभी बच्चों के टीकाकरण को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। अभी सिर्फ 5 से 12 उम्र तक के बच्चों के टीकाकरण को मंजूरी दी गई है। अभिभावक भी बच्चों के टीकाकरण का इंतजार कर रहे हैं। ज्यादातर घरों में सभी ने वैक्सीन लगवा ली है। जिन घरों में 12 उम्र से नीचे के बच्चे हैं, उन्हें वैक्सीन का इंतजार है।
विज्ञापन

बच्चों की वैक्सीन को लेकर उत्साहित : ज्योति
ज्योति विश्नोई ने बताया कि कोरोना से सुरक्षा जरूरी है। इसके लिए सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाना है। बच्चों की वैक्सीन को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीके के बाद सुरक्षा के घेरे में होंगे बच्चे : यंकुर
यंकुर पोरस ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूरी है। सभी को टीकाकरण में सहयोग करना चाहिए। कोरोना का टीका लगने के बाद बच्चे भी सुरक्षा के घेरे में आ जाएंगे। वह बच्चों के टीकाकरण को लेकर उत्साहित हैं।

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी : संजू
संजू राणा ने कहा कि कोरोना की तीनों लहरों में बच्चे भी संक्रमित हुए। इसलिए बच्चों के लिए वैक्सीन जरूरी है। किशोरों को हुए टीकाकरण में बेटी वैक्सीन से वंचित रह गई थी। अब टीका लगने से सुरक्षा के घेरे में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed