{"_id":"614384c98ebc3ec91c3f3f79","slug":"elderly-woman-murdered-by-slitting-her-throat-bijnor-news-mrt556532934","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
स्योहारा के गांव फैजुल्लापुर में महिला की हत्या की घटना के बारे में जानकारी लेते एसपी डा.धर्मवीर
- फोटो : BIJNOR
बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या
स्योहारा (बिजनौर)। घर में अकेली सो रही बुजुर्ग महिला की बदमाशों ने सिर पर लकड़ी की पटरी से हमला कर गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जमीनी विवाद को लेकर जताया हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
नगर से सटे गांव फैजुल्लापुर में 85 वर्षीय महिला अनीसा अपने घर में अकेली रहती थी। बुधवार की रात किसी समय अज्ञात बदमाशों ने अनीसा की लकड़ी की पटरी से सिर पर वार कर तथा गला रेत कर हत्या कर दी। घटनास्थल के हालात देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे करीबी हो सकते हैं। आशंका है कि हत्यारों ने अनीसा के चारपाई पर सोते समय उसके सर पर लकड़ी की पटरी से बार किया। फिर किसी धारदार हथियार से गला रेत दिया। हत्या के बाद ऊपर से चादर ओढ़ा दी। कमरे में संघर्ष के कोई निशान नहीं मिलने से हत्या सोते समय किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। सुबह महिला के नहीं उठने पर मोहल्ले वालों को उसकी हत्या किए जाने की जानकारी को हुई।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रामअर्ज, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय अग्रवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष आशीष तोमर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि महिला बच्चों से अलग घर में रहती थी। शुरुआती पड़ताल में जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा हो सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
अकेली रहती थी अनीसा, एक बेटा उमरी तो दूसरा रहता था दिल्ली
स्योहारा (बिजनौर)। अनीसा अपने घर में अकेली ही रहती थी। उसके दो लड़के हैं। एक अपने परिवार के साथ उमरी रहता है। दूसरा परिवार के साथ दिल्ली रहता है। महिला के पास आमदनी का भी कोई साधन नहीं था। मोहल्ले वाले ही आवश्यकता पड़ने पर आटा, दाल आदि की मदद करते थे।
कभी-कभी उसकी लड़की का लड़का भी आर्थिक मदद कर देता था। पति की मौत पांच वर्ष पहले हो चुकी थी। मकान में वह अकेली ही रहती थी। लड़के भी कभी कभी उससे मिलने आ जाते थे। जिसके पास खाने आदि को भी न हो उसके पास धन या किसी जेवरात आदि के हो ऐसा माना नहीं जा रहा है। हत्या के समय कोई शोर आदि पड़ोस में सुना नहीं गया। छीना झपटी आदि के घटना स्थल पर चिन्ह नहीं है। ऐसे में पुलिस के लिए हत्या का कारण ढूंढना भी चुनौती है। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही हत्या का कारण व हत्यारों तक पुलिस पहुंच जाएगी।

स्योहारा के गांव फैजुल्लापुर में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस।- फोटो : BIJNOR