फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elderly man dies under suspicious circumstances, son accused of murder

Bijnor News: वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत, बेटे पर लगा हत्या का आरोप

Wed, 22 Oct 2025 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 22 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies under suspicious circumstances, son accused of murder
1.गांव शाहनजरपुर कोट में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत की जानकारी लेती पुलिस2फ़ाइल फो
नूरपुर। गांव शाहनजरपुर कोट निवासी बेटे से हुए विवाद के बाद मंगू सिंह (65) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन बुधवार को उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटे ने शराब के लिए रुपये नहीं देने पर मंगू सिंह की हत्या की है। इस पर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार की रात करीब 11 बजे गांव निवासी मंगू सिंह का अपने पुत्र देवराज से विवाद हुआ था। बुधवार को मंगू सिंह (65) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद पड़ोसी व रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इस दौरान किसी ने सूचना दी कि बेटे देवराज ने पिता की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को रुकवाते हुए शव को कब्जे में ले लिया। उधर, सीओ देश दीपक ने बताया कि देवराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के शरीर पर किसी जाहिरा चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति का पता चल पाएगा। पूछताछ में देवराज हत्या करने से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed