{"_id":"65a98081258d650c9b0296a4","slug":"elder-brother-also-died-due-to-grief-over-brothers-death-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-17819-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भाई की मौत के गम में बड़े भाई ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भाई की मौत के गम में बड़े भाई ने भी दम तोड़ा
Fri, 19 Jan 2024 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। नगर के मोहल्ला बेगमसराय में भाई की मौत के गम में बड़े भाई की मौत हो गई। घर में दो दिन में दो भाइयों की मौत से मातम पसरा हुआ है।
नगर के मोहल्ला बेगमसराय निवासी शमीम अहमद (52) पुत्र नुस्सेखान करीब दो माह से बीमार चल रहे थे। जिनका बीमारी के दौरान सोमवार को निधन हो गया। मंगलवार को उनका दफीना किया गया था। भाई की मौत से शमीम अहमद का बड़ा भाई नसीम अहमद उर्फ कलवा (58) गुमसुम से हो गए थे। बुधवार की शाम अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें धामपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने अनुसार नसीम अहमद पूरी तरह से स्वस्थ थे। एक ही घर में दो दिन के भीतर दो मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं मोहल्ले में शोक की लहर छाई है। छोटे भाई की मृत्यु के बाद बड़े भाई की सदमे से हुई मौत चर्चा का विषय बना है।