{"_id":"58bda7a34f1c1b9f47dc45c3","slug":"eight-injured-in-road-accidents-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में आठ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इनमें से तीन को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जयरामपुर से देर रात तीन मित्र अरुण, बबली, अनुज बाइक से अपने गांव बगबाड़ा जा रहे थे। किसी ने भी हेलमेंट नहीं लगा रखा था। गैस एजेंसी के सामने पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर घायल हो गए। रोडवेज की बस से सहसपुर से स्योहारा आ रहे खुर्शीद ने बस से तीनों को सड़क पर तड़पते देखा तो वह बस से उतर गया और पुलिस को फोन किया।
पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से चिंताजनक हालत को देखते हुए इन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
दूसरी ओर, अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ स्योहारा से बाइक से अपने गांव रायपुर जा रहा संजय मिल चौराहे के पास ओवरलोड वाहन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने संजय और उसके बेटे को सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं नगीना में बाइक स्लिप होने से तीन बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल बाइक चला रहे व्यक्ति को नगीना सीएचसी पर उपचार के बाद बिजनौर रेफर किया गया। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव धर्मवाला निवासी कैलाश 36 वर्ष , शीशराम 35 वर्ष, अमित 20 वर्ष सुबह साढ़े छह बजे बाइक से नगीना आने के लिए चले थे। बढापुर-नगीना मार्ग स्थित खो नदी के पास सामने की ओर से आ रही कार से बचाने की कोशिश में बाइक फिसल गई। इसमें तीनों घायल हो गए। कैलाश के दाए पैर में फ्रैक्चर होने के कारण बिजनौर रेफर किया गया। बाइक चला रहे अमित व शीशराम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बाइक सवार हेलमेट लगाए नहीं थे।