फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eight including three children injured in Guldar's attack

Bijnor News: गुलदार के हमले से तीन बच्चों सहित आठ घायल

Sun, 06 Aug 2023 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Eight including three children injured in Guldar's attack
नजीबाबाद - घायल सीताराम।
नजीबाबाद। नगर की आबादी से जुड़े दरियापुर में गुलदार के हमले से तीन बच्चों सहित आठ घायल हो गए। वन विभाग ने लकड़बग्घा होने का दावा किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में शेखपुर गढ़ की दरियापुर आबादी क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ियों में रह रहे खानाबदोश परिवारों पर गुलदार ने शनिवार को तड़के करीब तीन बजे हमला कर दिया। जिसमें तीन बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीएम रम्या आर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, नायब तहसीलदार और दरोगा राजेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि गुलदार शावक द्वारा उनपर हमला किया गया। हमले में घायल हैदर अली, रामसमुझ, सीताराम, सतीश, अनीस से एसडीएम ने घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने गुलदार के हमले से छह वर्षीय चांदनी, चार वर्षीय गोलू और 13 वर्षीय रूबी से घटना की जानकारी की।
क्षेत्रवासियों सुखजिंदर सिंह गोल्डी, जावेद, फिरोज, आमिर, नाजिम और मोहम्मदद अमजद ने क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था न होने और आस-पास झाड़ियां आदि होने की जानकारी देते हुए पथ प्रकाश और जंगली जानवरों से सुरक्षा की मांग की। प्रशासन ने झुग्गी झोपड़ी में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन

- वन अधिकारियाें ने किया दौरा
नजीबाबाद। सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर जितेंद्र कुमार ने टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया और जांच के लिए पंजों को मोबाइल में कैद किया। उधर, सामाजिक वानिकी के एसीएम ज्ञान सिंह ने गुलदार के हमले की आशंका से इंकार किया। उन्होंने घटनास्थल से मिले पंजे लकड़बग्घा (हाइना) के होने की पुष्टि की।

नजीबाबाद - घायल सीताराम।

नजीबाबाद - घायल सीताराम।

नजीबाबाद - घायल सीताराम।

नजीबाबाद - घायल सीताराम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed