{"_id":"611d49598ebc3e79d366bba8","slug":"eight-clerks-relieved-transferred-from-dhampur-dhampur-news-mrt5523705168","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर से स्थानांतरित हुए आठों लिपिक रिलीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर से स्थानांतरित हुए आठों लिपिक रिलीव
विज्ञापन

धामपुर। सिंचाई विभाग (मुुरादाबाद ) के मुख्य अभियंता आरपी सिंह के हस्तक्षेप के बाद जुलाई माह में अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर में शासन स्तर से आठ लिपिकों के हुए स्थानांतरण के मामले में एक्सईएन राकेश कुमार ने बुधवार को कार्यमुक्त कर दिया। आरोप है कि एक्सईएन ने जुलाई माह में स्थानांतरित हुए तीन अवर अभियंताओं को भी अभी तक रिलीव नहीं किया है। जो शासन स्तर से पांच अवर अभियंता गैर जिलों से स्थानांतरण होकर धामपुर एआईडी में आए हैं, उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
गौरतलब है कि जुलाई माह 2021 में एआईडी के एक्सईएन रामबाबू को विभाग के अधिकारियों ने धामपुर से हटाकर लखनऊ अटैच कर दिया था। रामबाबू के स्थान पर जिला रुड़की से राकेश कुमार ने बतौर एक्सईएन कार्यभार ग्रहण किया। आरोप है कि एक्सईएन द्वारा शासन के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। पहले तो एक्सईएन ने स्थानांतरित हुए आठ लिपिकों और तीन अवर अभियंताओं को रिलीव नहीं किया। गैर जिलों से आए पांच अवर अभियंताओं को कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा था। बुधवार को एक्सईएन ने आठ लिपिकों को रिलीव कर दिया, गैर जिलों से आए पांच अवर अभियंताओं को कार्यभार ग्रहण कराया गया है। जबकि धामपुर से गैर जनपदों को जाने वाले तीन अवर अभियंता अभी रिलीव नहीं किए गए हैं।