{"_id":"60675f7c8ebc3e59086954a2","slug":"eight-bigha-sugarcane-burnt-in-village-kamgarpur-nazibabad-news-mrt532727037","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कामगारपुर में जला आठ बीघा गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव कामगारपुर में जला आठ बीघा गन्ना
विज्ञापन
गांव कामगारपुर में जला आठ बीघा गन्ना
भागूवाला। भागूवाला के गांव कामगारपुर में एक किसान का आठ बीघा गन्ना जल गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और पानी की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया।
भागूवाला क्षेत्र के गांव कामगारपुर निवासी लट्टू सिंह का शुक्रवार को आठ बीघा गन्ना जल गया। गन्ने के खेत में आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण ट्रैक्टर और अन्य संसाधन लेकर खेत की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीण चंद्रपाल, छतरपाल, प्रेम सिंह, ओमप्रकाश ने ट्रैक्टर और पानी की सहायता से आग पर काबू पाकर अन्य खेतों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। ग्रामीणों ने किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को भी दी हैं।