फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eid ul Milad Un Nabi procession taken out

ईद उल मिलाद उन नबी का जुलूस निकाला

Mon, 10 Oct 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Eid ul Milad Un Nabi procession taken out
स्योहारा में ईद-मिलादुन्नबी पर जुलस निकालते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : BIJNOR
ईद उल मिलाद उन नबी का जुलूस निकाला
विज्ञापन

स्योहारा। ईद उल मिलाद उन नबी के मौके पर मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। सरकार की आमद मरहबा के नारे वाह सलातों सलाम को पढ़ा गया। जुलूस ए मोहम्मदी मिल चौराहा से शुरू होकर गुड मंडी, पीर का बाजार, शिवाजी मार्केट होते हुए मोहल्ला मिलकियान होते हुए नवादा चुंगी से होते हुए नगर पालिका परिषद, फुव्वारा चौक, थाना चौराहा, उस्मान अली खान चौराहा से होते हुए वापस मिल चौराहे समाप्त हुआ। जहां फातिहा पढ़कर तबर्रुक को बांटा गया और अमन अमन की दुआ मांगी गई। नगर पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील, डॉ. दानिश कमाल, रियाज उफ़ॱर प्रिंस जमाल, हाफिज अरशद, पूर्व विधायक नईम उल हसन, सेवानिवृत्त सीओ इक़बालुजम्मा ने जुलूस का स्वागत किया। सरपरस्ती सैयद शान मियां ने की। हकीम रईस अत्तारी, हाजी परवेज राणा, सैयद दानिश मियां, एडवोकेट कमरुज्जमा, डा.एमएफ अब्बासी, सैयद चांद आलम का सहयोग रहा।

मदरसे के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
गजरौला शिव। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मदरसा रजा-ए- मुस्तफ़ा-फैजुल कुरान जंदरपुर में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की विलादत पर कुरआन की तिलावत की गई। मदरसे के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। मदरसा रजा-ए- मुस्तफ़ा-फैजुल कुरान में सीरतुल नबी जलसे का आगाज कारी असलम रजा की तिलावते कुरान पाक से हुआ। जलसे की सदारत कारी इशहाक ने की, निजामत मोहम्मद असलम रजा ने की। जलसे को ख़िताबत करते हुए मौलाना शादाब रजा ने कहा कि नबी पूरी कायनात के लिए रहमत बनकर आए और नबी सिर्फ मुसलमानो के नबी नहीं बल्कि पूरी कायनात के नबी है। कारी मोहम्मद हनीफ ने मुल्क में अमनो अमान की दुआ कराई और तबर्रुक (प्रसाद) का वितरण किया गया। इस मौके पर मुस्तकीम अहमद लतीफी, मोहम्मद यामीन, अनीस अहमद, भूरे खां, हामिद हुसैन, मुकीम अहमद, रईस अहमद, जीशान अहमद, मोहम्मद अख्तर आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed