फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Efforts to make Amangarh a world class tourist center

अमानगढ़ को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की कवायद

Thu, 22 Jul 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Efforts to make Amangarh a world class tourist center
बिजनौर। अमानगढ़ को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए उद्योगपतियों और बड़े समूहों की मदद ली जाएगी। उनसे अमानगढ़ के बाहर रिसोर्ट व अन्य सुविधाएं विकसित कराई जाएंगी। इसके लिए प्रशासन औद्योगिक समूहों से संपर्क कर रहा है। अगर सब कुछ सही रहा तो इसी साल अमानगढ़ में काम शुरू हो जाएगा। जल्दी ही जिलेवासी अमानगढ़ में प्रकृति की सुंदरता का नजारा ले पाएंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड की सीमा से सटे अमानगढ़ टाइगर रिजर्व असल में जिम कॉर्बेट का ही हिस्सा है। उत्तराखंड के अलग होने के बाद अमानगढ़ को बिजनौर में शामिल किया गया था। अमानगढ़ एक लाख बीघा जमीन से अधिक में बसा है। यहां पर बाघ, हाथी, गुलदार, भालू आदि की भरमार है। प्राकृतिक खजाना होने के बाद भी अमानगढ़ अब तक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित नहीं हो पाया है। हाल ही में अमानगढ़ को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की अनुमति मिली है, जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। अमानगढ़ में रिसोर्ट आद निर्माण कार्य के लिए बड़े औद्योगिक समूहों से संपर्क किया जा रहा है। अगर योजना पर ठीक तरह से अमल हो गया तो अमानगढ़ को विश्वस्तर का पर्यटन केंद्र बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

पीली बांध के पास होगा काम
अमानगढ़ के अंदर वन विभाग के गेस्ट हाउस पहले से ही बने हैं। वन्य जीवों की सुरक्षा के लिहाज से यहां ज्यादा निर्माण नहीं हो सकता है। अमानगढ़ के बाहर पीली बांध के पास जरूरी निर्माण कराया जाएगा। यहां पर रिसोर्ट आदि बनाया जा सकता है। पर्यटकों को घुमाने के लिए अमानगढ़ में गाड़ी आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पीली नदी में भी बोटिंग की सुविधा भी होगी। काम इस तरह किया जाएगा कि पर्यटक घूम भी लें और वन्य जीवों का जीवन भी प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमानगढ़ को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यहां जरूरी काम करने के लिए बड़े समूहों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। अगर ऐसा हो गया तो अमानगढ़ विश्वस्तर का पर्यटन केंद्र बन सकता है - उमेश मिश्रा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed