फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Education session ended, children did not get school bags

शिक्षा सत्र समाप्त, बच्चों को नहीं मिले स्कूली बैग

Wed, 31 Mar 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Education session ended, children did not get school bags
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों का शिक्षा सत्र समाप्त हो गया है लेकिन बच्चों को स्कूली बैग नहीं मिल पाए। दो लाख 22 हजार बच्चों को स्कूली बैग दिए जाने थे, जिसमें मात्र 56000 बच्चों को ही बैग मिले हैं। अब बैग बांटने वाली संस्था को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2020-21 में शासन द्वारा बच्चों को निशुल्क स्कूली बैग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि कोरोना के चलते स्कूल नहीं खुले लेकिन शासन द्वारा बच्चों को निशुल्क यूनीफार्म व किताब, स्वेटर उपलब्ध कराए गए थे। हालांकि जिस संस्था को बच्चों को स्कूली बैग उपलब्ध कराने का आदेश हुआ था उसने मात्र 56000 बैग ही शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराए। बाकी बैग जल्द ही उपलब्ध कराने की बात कही जाती रही। बच्चों को बैग बांटे जाने के इंतजार में पूरा शिक्षा सत्र ही समाप्त हो गया पर बच्चों को बैग नहीं मिले।
विज्ञापन

बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि एक बैग की कीमत 88 रुपये थी। दो लाख 22 हजार में से 166000 बैग स्कूलों में नहीं पहुंच पाए है। जिस कारण 14608000 रुपये का संस्था ने खेल कर लिया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने भी संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि जिस संस्था को बैग बांटने की जिम्मेदारी सौंपी गई है उसने बैग उपलब्ध नहीं कराए है। उन्होंने बताया कि संस्था को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed