फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Education friends will get benefit of group health insurance

शिक्षामित्रों को अब ज्ल्द मिलेगा सामूहिक स्वास्थ्य बीमा पालिसी का लाभ

Wed, 08 Jan 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Education friends will get benefit of group health insurance
प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र शाही। - फोटो : DHAMPUR
धामपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षा मित्र वेलफेयर ऐसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र शाही ने कहा है कि शीघ्र ही शिक्षा मित्रों का भविष्य उज्ज्वल होगा। जल्द ही प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों, समायोजित शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सामूहिक स्वास्थ्य बीमा पालिसी का लाभ मिलेगा। विशेष सचिव आनंद कुमार ने संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह और अनु सचिव उमेश तिवारी को 26 दिसंबर 2019 को पत्र लिखकर बीमा पालिसी प्रकरण से संबंधित पत्रावालियों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को ऐसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र शाही ने बताया कि इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव आनंद कुमार सिंह ने इस मामले में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि जल्द इस प्रकरण की संबंधित पत्रावालियों को प्रस्तुत करें। जिससे इन सभी के सामूहिक बीमा पालिसी का निर्धारण कर क्रियान्वित किया जा सके। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षा मित्रों के उज्ज्वल भविष्य के रास्ते में जो समस्या आ रही है, सरकार उसे दूर करने का काम शुरू का दिया है। सरकार ने महिला शिक्षकों की तर्ज पर प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सभी महिला शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को भी 180 दिन का मातृत्व अवकाश घोषित कर दिया है। अब सभी का सामूहिक स्वास्थ्य बीमा पालिसी को चालू कराने का प्रयास शासन स्तर से तेजी से शुरू हो गया है। यह सरकार की ओर से प्रदेश के शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के लिए सौगात है। उधर ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, जैनेंद्र, बबीता, पवन चौहान, अनुज चौहान, ओमकार सिंह, केशव त्यागी, उदयवीर सिंह, आदेश सिसौदिया, अर्चना सिंह, सौरभ चौधरी ने आदेश का स्वागत कर सरकार से जल्द क्रियान्वित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed