फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Education director will know the reality of online education

शिक्षा निदेशक जानेंगे ऑनलाइन पढ़ाई की हकीकत

Mon, 31 Jan 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Education director will know the reality of online education
शिक्षा निदेशक जानेंगे ऑनलाइन पढ़ाई की हकीकत
विज्ञापन

बिजनौर। शासन की यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर शिकंजा कसने की तैयारी है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक सीधे विद्यार्थियों से बात करके ऑनलाइन पढ़ाई की हकीकत जानेंगे। इसके साथ ही जिले एवं मंडल स्तर के अधिकारियों के लिए भी विद्यार्थियों से संवाद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।
शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने प्रदेश के डीआईओएस, संयुक्त निदेशक एवं उप शिक्षा निदेशक से वर्चुअल संवाद किया है। डीआईओएस राजेश कुमार भी ऑनलाइन संवाद से जुड़े। डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा निदेशक ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर सख्त है। वे स्वयं विद्यार्थियों से बात करके असलियत जानेंगे। डीआईओएस को निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़ा जाना सुनिश्चित किया जाए। विद्यार्थियों के अधिक से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएं। ग्रुप की सक्रियता की चेकिंग सुनिश्चित हो। अधिकारी बीच-बीच में विद्यार्थियों से सीधी बात करें। यदि कहीं गड़बड़ी सामने आती हैं तो शासन को सूचित किया जाए।
विज्ञापन

जिले में बनेगा कंट्रोल रूम
शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय ने जिले पर ऑनलाइन पढ़ाई कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम से सभी माध्यमिक विद्यालयों को जोड़ा जाएगा। जिले में यूपी बोर्ड के 387 माध्यमिक विद्यालय है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि डायरेक्टर के निर्देशों के अनुपालन में कार्रवाई शुरू हो गई है। विभाग के नोडल अधिकारियों को पत्र भेजे जा रहे हैं। चेकिंग के लिए टीम बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed