फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Education Department cautious about Ganga Yatra

शिक्षा विभाग के अधिकारी ले रहे स्कूलों की सुध

Thu, 23 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Education Department cautious about Ganga Yatra
गंगा यात्रा को लेकर शिक्षा विभाग सतर्क
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित गंगा यात्रा को देखते हुए शिक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है। शिक्षा विभाग के अफसरों ने गंगा किनारे के गांवों के स्कूलों की सुध लेनी शुरू कर दी है। बीएसए ने गंगा के आसपास के गांवों के स्कूलों में खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम को भेज कर स्कूलों को निरीक्षण कराने और अधूरे कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल और विकास क्षेत्र हल्दौर के करीब एक दर्जन से अधिक स्कूल यात्रा के मद्देनजर चिह्नित किए गए हैं। यात्रा को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर भी सतर्क हो गए हैं। बीएसए महेश चंद्र ने जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम बना कर गंगा किनारे के गांवों के स्कूलों की स्थिति देखने को कहा है। इसके लिए बीईओ विश्वजीत राठी, बीईओ अजय कुमार, किरतपुर के बीईओ शिव कुमार, जलीलपुर के बीईओ विश्वास कुमार, नजीबाबाद के बीईओ इश्कलाल को स्कूलों में अब तक कराए गए कार्यों की समीक्षा करने को कहा गया है। जिसमें इन स्कूलों की साफ सफाई, स्कूलों की रंगाई पुताई, बच्चों को पुस्तक वितरण, यूनिफॉर्म वितरण, जूता मोजा वितरण, मध्याह्न भोजन की स्थिति को देखने को कहा गया है। गांव खेड़की हेमराज, जहांनाबाद, मोहिद्दीनपुर, टीप, दयालवाला, रफीउल नगर उर्फ रावली, नवलपुर, नवलपुर बैराज, रसूलपुर, सलेमपुर सहित कई गांवों के स्कूलों में सुंदरीकरण कार्य भी शुरू कराया गया है। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक स्कूलों के शिक्षकों को स्कूलों में व्यवस्था बनाने तथा बच्चों के पठन पाठन का कार्य भी ठीक करने को कहा गया है। बुधवार को जिले के बीईओ की टीम ने भी स्कूलों में पहुंच कर स्कूलों में हो रहे कार्यों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed