फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Education department busy preparing for exam

परीक्षा की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग

Fri, 12 Feb 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Education department busy preparing for exam
परीक्षा की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा कार्यक्रम जारी हो गया है। परीक्षा 19 दिन चलेगी। जिले के 95 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है।
हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होगी। हाईस्कूल की परीक्षा 10 मई तक कुल 17 दिन और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मई तक कुल 19 दिन चलेगी। हाईस्कूल में विषय की संख्या कम है, जबकि इंटरमीडिएट में वैकल्पिक विषय की संख्या अधिक है। डीआईओएस दफ्तर परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। परीक्षा में हाईस्कूल के 51560 छात्र-छात्राएं और इंटरमीडिएट के 44171 छात्र छात्राएं यानी कुल मिलाकर 95731 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। कोरोना प्रकोप के कारण हाईस्कूल व इंटर के छात्रों को परीक्षा शुल्क जमा करने की तारीख भी चार बार बढ़ी। वर्ष 2021 की परीक्षा में छात्र-छात्राओं की संख्या वर्ष 2020 की अपेक्षा अधिक है। डीआईओएस दफ्तर के अनुसार वर्ष 2020 की परीक्षा में हाईस्कूल के 50067 परीक्षार्थी तथा इंटर के 42529 परीक्षार्थी यानी कुल 92596 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वर्ष 2021 की परीक्षा 95731 परीक्षार्थी देंगे। इस प्रकार हाईस्कूल में 1493 परीक्षार्थी तथा इंटर में 1642 कुल 3135 परीक्षार्थी अधिक शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र 22 फरवरी तक फाइनल होने की संभावना
बिजनौर। जिले में इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए केंद्र 22 फरवरी तक फाइनल होने की संभावना है। इस साल केंद्रों की संख्या वर्ष 2020 की अपेक्षा अधिक होगी। वर्ष 2020 की परीक्षा 122 केंद्रों पर हुई थी। वर्ष 2021 की परीक्षा के लिए 138 केंद्र प्रस्तावित हैं। शासन ने परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए मानक तय हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार परीक्षा केंद्रों की त्रिस्तरीय जांच की गई थी। डीएम की अध्यक्षता वाली समिति ने एसडीएम समिति की रिपोर्ट की जांच पड़ताल के बाद अंतिम मंजूरी के लिए शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल के परीक्षा केंद्रों पर जमकर कैंची चली
बिजनौर। इस साल परीक्षा केंद्र के निर्धारण में पिछले साल केंद्रों पर जमकर कैंची चली है। दफ्तर के अनुसार वर्ष 2020 के 30 परीक्षा केंद्र विभिन्न कारणों से काट दिए गए हैं। उनकी जगह वे विद्यालय परीक्षा केंद्र बने हैं जो मानक पूरा होने के बाद भी परीक्षा केंद्र नहीं थे। बताया गया कि ये विद्यालय अलग अलग वर्ष में परीक्षा केंद्र रहा चुके हैं। उधर, एक दर्जन से अधिक विद्यालय पहली बार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बताया गया कि परीक्षा केंद्रों की आपत्तियों की सुनवाई के दौरान परीक्षा केंद्र बने दो दर्जन से अधिक विद्यालय ने केंद्र बनने से इंकार कर दिया है। विद्यालयों का कहना है कि वे शासन से तय सभी सुविधाएं मुहैया नहीं करा सकते हैं।
30 प्रतिशत कम कोर्स में परीक्षा होगी
बिजनौर। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल तथा इंटर की परीक्षा में छात्रों के पाठ्यक्रम 30 प्रतिशत कम किया गया है। विद्यालय बोर्ड के निर्देश के परिपालन में 18 फरवरी तक छात्रों का कोर्स पूरा करा दें। बताया कि विद्यालय में तय पाठ्यक्रम के अनुसार प्री-बोर्ड परीक्षा होगी। इसके बाद शिक्षकों की विषयवार प्रॉब्लम दूर करेंगे। छात्रों को कोर्स कम होने की जानकारी देना विद्यालय की जिम्मेदारी है।

परीक्षा की तारीख से छात्र खुश
बिजनौर। छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होने को लेकर खुश हैं। छात्रों का कहना है कि कोरोना के कारण स्कूल करीब नौ महीने बंद रहे हैं। अब पूरी तरह खुल गए हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए काफी समय है। परीक्षा से पहले होली का पर्व होना अच्छा है। नमिता, हर्ष का कहना है कि वे खूब रंग खेलेंगे। फिर फ्री होकर परीक्षा देंगे। पिछले सालों में होली परीक्षा के बीच में आती थी। छात्रों में तनाव रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed