फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Educated young men and women will shape their future by learning skills.

Bijnor News: हुनर सीखकर बेरोजगार शिक्षित युवक, युवतियां संवारेंगी भविष्य

Tue, 07 Oct 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 07 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Educated young men and women will shape their future by learning skills.
बिजनौर। कम्यूनिटी डिवेलपमेंट थ्रू पॉलिटेक्निक (सीडीटीपी) योजना के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक द्वारा बेरोजगार शिक्षित ग्रामीण युवक और युवतियों को स्वरोजगार परक छह छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन युवक युवतियों को कटिंग एवं टेलरिंग, हाउस वायरिंग, मोटर बाइडिंग, ब्यूटीशियन एवं हेयर ड्रेसिंग विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित किया जाएगा। इच्छुक युवक, युवतियां स्थापित प्रशिक्षण केंद्र पर संपर्क कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। सीडीटीपी योजना के चीफ प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर व राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य आरिफ महमूद ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए सेंटर स्थापित किए गए। बताया कि एक अक्तूबर से छह माह का स्वरोजगार परक नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इच्छुक युवक युवतियां केंद्रों से संपर्क कर दाखिला प्राप्त करें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में यह सिखाया जाएगा
-कटिंग एवं टेलरिंग : इस कोर्स में छात्रों को कपड़ों की कटिंग और सिलाई की तकनीक सिखाई जाएगी, जिससे वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें।
- हाउस वायरिंग : इस कोर्स में छात्रों को घरों में विद्युत वायरिंग के बारे में सिखाया जाएगा, जिससे वे घरों में विद्युत वायरिंग का काम कर सकें।
- मोटर बाइंडिंग : इस कोर्स में छात्रों को मोटर की बाइंडिंग और मरम्मत की तकनीक सिखाई जाएगी, जिससे वे मोटर की मरम्मत और रखरखाव का काम कर सकें।
- ब्यूटीशियन एवं हेयर ड्रेसिंग : इस कोर्स में छात्रों को ब्यूटी पार्लर और हेयर ड्रेसिंग की तकनीक सिखाई जाएगी, जिससे वे अपना खुद का ब्यूटी पार्लर शुरू कर सकें या किसी ब्यूटी पार्लर में काम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed