फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ED raids the house of a shoe trader in Meerapur Khas

Bijnor News: मीरापुर खास में जूता कारोबारी के घर ईडी का छापा

Thu, 04 Jun 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
ED raids the house of a shoe trader in Meerapur Khas
कादराबाद। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर खास निवासी जूता कारोबारी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा। निदेशालय की टीम सीआरपीएफ जवानों और स्थानीय पुलिस के साथ टैक्सी नंबर की गाड़ियों से बुधवार सुबह छह बजे कारोबारी के घर पहुंची। देर शाम तक टीम की कार्रवाई चली। इस दौरान बैंक कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

जूता कारोबारी मोहम्मद अली का अफजलगढ़ में बड़ा शोरूम है। टीम के सदस्यों ने कारोबारी के आवास में दाखिल होते ही अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। चर्चा है कि मोहम्मद अली का पुत्र दानिश लंदन में है। वहीं अन्य पुत्र जीशान, मोनिश, मोहसिन व अनस यहीं रहकर पिता के साथ कारोबार में लगे हैं। बताया गया कि मोहम्मद अली के भाई नसीम का पुत्र अदनान गांव के ही कुछ युवकों के साथ करीब एक वर्ष पूर्व थाईलैंड गया था। बताया गया कि जिस कंपनी में ये युवक गए थे, वह किसी गलत कारोबार में शामिल थी। इसके चलते इन युवकों को थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया था। बाद में परिजनों ने अदनान व अन्य युवकों को भारत वापस बुला लिया था।
विज्ञापन

परिवार से जुड़े सूत्रों के अनुसार ईडी टीम इस संबंध में भी जानकारी कर रही है। इस मामले में शामिल रहे युवकों के पासपोर्ट आदि की जांच की बात कही जा रही है। टीम की कार्रवाई देर शाम तक चली। इस दौरान किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। बीच-बीच में टीम के सदस्य भोजन आदि के संबंध बाहर आए लेकिन उन्होंने छापे के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सियों से कारोबारी के घर पहुंची टीम
प्रवर्तन निदेशालय की टीम तीन टैक्सियों से जूता कारोबारी मोहम्मद अली के घर पहुंची। जब तीनों गाड़ियां कारोबारी के घर आकर रुकी तो किसी को उनमें ईडी की टीम होने का अंदेशा नहीं हुआ। बताया गया कि तीनों कारें दिल्ली और गुड़गांव से बुकिंग कर लाई गईं हैं। इनमें एक उत्तर प्रदेश और दो गाड़ियां हरियाणा नंबर की हैं।


बैंक कर्मियों को बुलाकर की गई पूछताछ
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एचडीएफसी बैंक के कर्मियों को भी मौके पर बुलाकर पूछताछ की। इससे स्पष्ट है कि कारोबार के खातों में लेनदेन की जांच की जा रही है। इसमें बैंक कर्मियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed