फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   eclipse of insecticide on basmati paddy

बासमती धान पर कीटनाशक दवा का ग्रहण

Sun, 02 Oct 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
eclipse of insecticide on basmati paddy
बासमती धान पर कीटनाशक दवा का ग्रहण
विज्ञापन

बिजनौर। कीटनाशक दवाईयों का फसलों पर असर दिखाई देने लगा है। शासन ने बासमती धान की फसल में दस कीटनाशक दवाईयों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। शासन ने यह कदम बासमती चावल में कीटनाशक दवाई का असर आने के कारण निर्यात नहीं होने पर उठाया है। बिजनौर जनपद में भी बासमती धान इन कीटनाशक के प्रयोग को बंद करा दिया।

जनपद में 55768 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई है। इसमें से अकेली बासमती प्रजाति की धान 34 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में उत्पादित है। इसके अलावा 13768 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मोटा धान और करीब 8000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में संकर धान की रोपाई हुई है। इसके अलावा भी जनपद में काफी किसानों ने अन्य प्रजाति के धान की भी रोपाई कर रखी है। इस बार धान की फसल पर मौसम की मार रही है। प्रशासन व कृषि विभाग की माध्यम से निर्यातकों व जिले के उत्पादकों के बीच बासमती चावल के निर्यात लेकर वार्ता हुई थी। अभी धान के पकने व कटाई में समय है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत ने बताया कि शासन ने बासमती धान में दस कीटनाशकों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। बासमती उत्पादन की समयावधि में दुकानदार इन प्रतिबंधित दवाईयों को किसानों धान की फसल के लिए बेचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed