{"_id":"6779768def61c2b61704c7ff","slug":"echo-of-ongoing-conflict-in-afzalgarh-irrigation-section-reached-lucknow-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-139880-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लखनऊ पहुंची अफजलगढ़ सिंचाई खंड में चल रहे घमासान की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लखनऊ पहुंची अफजलगढ़ सिंचाई खंड में चल रहे घमासान की गूंज
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। अफजलगढ़ सिंचाई खंड में फिलहाल घमासान मचा हुआ है। इसकी गूंज लखनऊ तक जा पहुंची है। दरअसल, लेखाधिकारी की ओर से कटान रोधी कार्य में खनिज के फर्जी प्रपत्र लगाने की शिकायत पर सिंचाई खंड प्रशासन की दो तरफा जांच में घिरा हुआ है। अब सहायक अभियंता और लेखाधिकारी के बीच मारपीट में पुलिस भी जांच कर रही है।
मारपीट की घटना और रिपोर्ट के संबंध में अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार शर्मा ने अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता को जानकारी दे दी। मुख्य अभियंता ने बताया कि उनकी ओर से अब लखनऊ रिपोर्ट भेजी जा रही है।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि अकाउंटेंट उज्ज्वल कंसल पर सहायक अभियंता पवन कुमार के साथ मारपीट करने का आरोप है। इस मामले से विभाग की छवि धूमिल हुई है। क्योंकि उन्होंने सहायक अभियंता को विभागीय कार्य की समीक्षा के लिए बुलाया था। मारपीट की यह वारदात तीन दिसंबर की है। एक जनवरी 2025 को सहायक अभियंता पवन कुमार चौधरी ने अकाउंटेंट उज्ज्वल कंसल पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
उधर, अकाउंटेंट उज्जवल कंसल ने 26 दिसंबर को सब डिवीजन द्वितीय के सहायक अभियंता नव सिंह पर गबन का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। इसकी जांच मुख्य विकास अधिकारी कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया जो भी बिल पास हुए हैं, वह अकाउंट के पटल से हुए हैं। यदि गबन था तो अकाउंटेंट को बिल पास नहीं करने चाहिए थे।