फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Earned a name by awakening the education of the poor

गरीबों की बस्ती में शिक्षा की अलख जगाकर कमाया नाम

Sat, 05 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Earned a name by awakening the education of the poor
कुड़वा सिंह। - फोटो : BIJNOR
गरीबों की बस्ती में शिक्षा की अलख जगाकर कमाया नाम
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के कई शिक्षक शिक्षा को नई दिशा व दशा देने में जुटे हैं। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी भी इन शिक्षकों की खूब मिसाल पेश करते हैं, ताकि जिले के अन्य स्कूलों में भी शिक्षा का बेहतर माहौल बन सके। कई शिक्षकों ने गरीबों की बस्तियों में शिक्षा की अलख जगाकर बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा है।
लुबना फसीह ने बच्चों में पैदा की वैज्ञानिक सोच
शिक्षा विभाग में आए दिन नए नए तौर-तरीके अपनाए जा रहे हैं। विकास क्षेत्र कोतवाली देहात के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पित्तनखेड़ी में विज्ञान की शिक्षिका लुबना फसीह गांव के बच्चों को बड़ी मेहनत और लगन से विज्ञान विषय में रुचि दिला कर जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर भी खूब नाम कमाया है। लुबना फसीह ने वर्ष 2018 वर्ष 2019 में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब तक करीब 24 प्रतियोगिताओं में पित्तनखेड़ी स्कूल के बच्चे अपने प्रतिभाओं का लोहा मनवा चुके हैं। शिक्षिका लुबना फसीह बताती हैं कि ग्रामीणों को अभी उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। अब शिक्षा विभाग के अधिकारी भी दूसरे स्कूलों के निरीक्षण में लुबना फसीह के कार्यों की मिसाल पेश करते हैं।
विज्ञापन

अकेले मोहम्मद जौहर ने थामी कमान
नगर क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में चल रहे पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद जौहर ने कांशीराम कॉलोनी के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर खूब नाम कमाया है। इस विद्यालय में वह एकमात्र शिक्षक हैं। फिर भी विद्यालय में उनकी लगन व मेहनत से गरीब बस्तियों के बच्चों को उन्होंने शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता चौधरी के स्कूल के बच्चे बोलते हैं फर्राटेदार अंग्रेजी
प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर भोगी की प्रधानाध्यापिका कविता चौधरी ने ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल में अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अफसरों से विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम का कराकर गांव के बच्चों को विद्यालय से जोड़ा। विद्यालय में ग्राम प्रधान के सहयोग से कम अपोजिट ग्रांट एवं ग्राम प्रधान की मदद से कक्षा कक्षों में टाइल्स इंटरलॉकिंग आदि का कार्य कराया। लॉकडाउन से पूर्व शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए इस विद्यालय के निरीक्षण में बच्चों के फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने पर प्रधानाध्यापिका कविता चौधरी सहित विद्यालय के स्टाफ की खूब तारीफ की गई। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया की कविता चौधरी स्कूल के अन्य शिक्षकों के सहयोग से विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम का माहौल बना हुआ है।
खेलों से बच्चों को जोड़ा
प्राथमिक विद्यालय इटावा अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय है। इस स्कूल की सहायक अध्यापिका तरनजीत कौर को खेलों से बड़ा लगाव है। बच्चों को खेलो इंडिया कार्यक्रम से जोड़ने में वह पूरी मेहनत एवं लगन के साथ लगी हुई हैं। विगत वर्ष आयोजित हुई जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक बच्चों की टीम के साथ उनका उत्साहवर्द्धन करने में लगी रहीं। वर्तमान में भी न्याय पंचायत स्तर पर बच्चों कि को खेलो इंडिया कार्यक्रम से जोड़ने में जुटी हैं।
ज्ञान सिंह ने बच्चों के लिए बनवाया किचन सेट
विकास क्षेत्र हल्दौर के प्राथमिक विद्यालय कम अपोजिट छतरपुर के शिक्षक ज्ञान सिंह को खेलों में तो विशेष रुचि है। उन्होंने विगत वर्षों में चले जिले में स्वच्छता अभियान में सराहनीय कार्य किया स्कूल में सामाजिक सहभागिता के माध्यम से किचन सेट बनवाया। बच्चों में खेलों के साथ शिक्षण कार्य में भी रुचि ली। विगत वर्ष इस विद्यालय में 121 छात्र-छात्राओं का नामांकन था। वर्तमान में लॉकडाउन भले ही चल रहा हो पर उन्होंने विद्यालय में 125 छात्रों का नामांकन किया। शिक्षक ज्ञान सिंह बताते हैं कि उनका प्रयास हैं कि विद्यालय कथापुर का नाम शासन स्तर तक पहुंचे उन्होंने बताया कि गांव में ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग मिलता रहता है।

कई गांवों के बच्चे आते हैं कुड़वा सिंह से पढ़ने
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक कुड़वा सिंह पिछले कई वर्षों से शिक्षा का स्तर उठाने में लगे हैं। कुड़वा सिंह द्वारा स्कूल में विज्ञान लैब भी तैयार कराई गई है। उन्होंने बच्चों को योग से जोड़कर योग प्रतियोगिता में बच्चों की भागीदारी करा कर जिले में खूब नाम कमाया है। कुड़वा सिंह का कहना है कि उनके विद्यालय में आसपास के कई गांव के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति 95% से अधिक होती है। फिलहाल लॉकडाउन चलने के कारण बच्चों को शिक्षण कार्य ऑनलाइन कराया जा रहा है।

लुबना फसीह।

लुबना फसीह।- फोटो : BIJNOR

ज्ञान सिंह।

ज्ञान सिंह।- फोटो : BIJNOR

तरणजीत कौर।

तरणजीत कौर।- फोटो : BIJNOR

मोहम्मद जौहर।

मोहम्मद जौहर।- फोटो : BIJNOR

कविता चौधरी।

कविता चौधरी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed