फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   E-pop machine is unable to read the eyes

Bijnor News: आंख को नहीं पढ़ पा रही ई-पॉप मशीन

Sat, 18 Oct 2025 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 18 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
E-pop machine is unable to read the eyes
नजीबाबाद। धान खरीद केंद्रों पर ई-पॉप मशीन से ऑनलाइन धान की खरीद में प्रभावित है।
विज्ञापन

क्रय केंद्र संचालकों को पहले स्वयं ई-पॉप मशीन से आंख स्कैन करने के साथ उपस्थिति दर्ज करानी होती है और फिर धान बेचने आए किसानों की आंखों को स्कैन किया जाता है। कृषि उत्पादन मंडी समिति में खाद्य एवं रसद विभाग के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी लालचंद सिंह की देखरेख में 10 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हुई। क्रय केंद्र प्रभारी की उपस्थिति आंख स्कैन न होने से दर्ज नहीं हो पा रही।
हालांकि अब तक करीब 15 किसानों से करीब 500 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इसमें एक भी किसान से धान की खरीद नहीं हुई है।
उधर, अहमदपुर सादात में प्रादेशिक सहकारी संघ (पीसीएफ) के केंद्र प्रभारी तेजपाल सिंह की देखरेख में 14 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हुई। पांच किसानों से 300 क्विंटल धान खरीदा गया। इनमें मात्र दो किसानों से ही ऑनलाइन धान की खरीद हो सकी। तहसील का तीसरा धान क्रय केंद्र मंडी समिति किरतपुर में है।
विज्ञापन

वहं, मंडी समिति धान क्रय केंद्र का निरीक्षण एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने धान की खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। केंद्र प्रभारी ने आंख स्कैन न होने से उपस्थिति तथा ऑनलाइन खरीद में आ रही समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed