फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Duty exempted for railway personnel above 55 years of age

रेलवे के 55 उम्र से अधिक के कर्मियों को किया ड्यूटी मुक्त

Sat, 21 Mar 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Duty exempted for railway personnel above 55 years of age
रेलवे के 55 उम्र से अधिक के कर्मियों को किया ड्यूटी मुक्त
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन पर तैनात 55 साल से अधिक आयु के रेल कर्मियों को दो दिन के लिए ड्यूटी से मुक्त किया गया हैं। स्टेशन पर कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया।

सीएमआई आरके सिंह, सीआईटी गजे सिंह, एसएस जयपाल सिंह ने कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्टेशन पर तैनात 55 वर्ष आयु के रेल कर्मियों को शनिवार से दो दिन का ड्यूटी अवकाश दे दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू आह्वान को देखते हुए रेल अधिकारियों ने स्टेशन पर अनावश्यक रूप से आने वाले लोगों को भी स्टेशन परिसर में आने से रोकने की व्यवस्था की है। रेल अधिकारियों ने शनिवार को स्टेशन पर यात्रियों को कोरोना वायरस जागरूकता टिप्स दिए, सैनिटाइजर लगाने और मास्क बांधने के लिए अभियान चलाया। जागरूकता अभियान में सीआईटी लाखन सिंह, टीआई आरके मीणा, विश्वास कुमार, तरन्नुम फातमा, आमिर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed