{"_id":"571fb3454f1c1b7827a91a01","slug":"during-the-two-communities-clashed-cdht","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़त के दौरान दो समुदाय भिड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़त के दौरान दो समुदाय भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Provides a host of police beating women
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में चंदक के गांव रामजीवाला में बारात की चढ़त के दौरान डीजे बजाने पर दो संप्रदाय के लोगों के बीच मारपीट हो गई। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति संभाली। बारात दुल्हन के विदा होने से पहले ही चली गई। एक समुदाय के लोगों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई।
गांव निवासी 75 वर्षीय यासीन की मंगलवार को मौत हो गई थी। यासीन का शव शाम को सुपुर्द-ए खाक होना था। मंगलवार को ही गांव के नरदेव सिंह की पुत्री की बारात नांगलसोती क्षेत्र से आई थी। दोपहर करीब दो बजे चढ़त हो रही थी।
विज्ञापन
चढ़त यासीन के घर के पास पहुंची, तो दूसरे संप्रदाय के लोगों ने डीजे व गाने न बजाने को कहा। इस पर बारातियों ने डीजे बंद कर दिया और यासीन के घर से आगे निकलने के बाद चढ़त फिर से शुरू हो गई।
इस पर दूसरे संप्रदाय के कुछ युवक चढ़त का विरोध करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वे बस्ती से बाहर जाकर बारात चढ़ाने को कहा। इस पर बारातियों व दूसरे समुदाय में तनातनी हो गई।
कुछ युवक दूल्हे की बग्गी पर चढ़ गए और दूल्हे के गले में पड़ी माला तोड़ दी। इससे मामला बिगड़ गया और बारातियों व दूसरे समुदाय के युवकों में मारपीट हो गई। इसमें गांव का मोनित व दूल्हे का चचेरा भाई घायल हो गए।
दूसरे समुदाय के लोगों ने यासीन के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस बीच विवाद में एक के मरने की अफवाह उड़ गई। विवाद का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।
वहीं, बारात दूल्हन के विदा होने से पहले ही चली गई। थाना मंडावर के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों में विवाद में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों में समझौते के लिए वार्ता चल रही है।