फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   During the survey, farmers will have to fill the self-declaration

सर्वे के दौरान किसानों को स्वयं भरना होगा घोषणा पत्र

Sat, 16 Jun 2018 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 16 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
During the survey, farmers will have to fill the self-declaration
अफजलगढ़ क्षेत्र में गन्ना सर्वेक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में गन्ना विकास परिषद की ओर से गन्ना सर्वे का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक कुल गन्ना क्षेत्रफल के 30 प्रतिशत क्षेत्रफल का सर्वे हो चुका है। अधिकारियों ने किसानों को सुझाव दिया है कि जब सर्वे टीम किसान के खेत पर पहुंचे तो वह वहां पर स्वयं मौजूद रहे। किसानों को इस दौरान स्वयं गन्ने की पैदावार का घोषणा पत्र भरकर देेना होगा। 
विज्ञापन

एससीडीआई धामपुर अमित कुमार पांडेय का कहना है कि इस बार सर्वे प्रक्रिया में गन्ना आयुक्त की ओर से बड़ा बदलाव किया गया है। इस बदलाव से उन किसानों को लाभ मिलेगा, जिनके पास गन्ने के सीजन में कम पर्चियां आती थीं। इस बार गन्ना सर्वे के लिए यहां पर 68 टीमों को लगाया गया है। किसानों से कहा जा रहा है कि सर्वे के दौरान वह स्वयं प्लाट पर मौजूद रहें। निरीक्षक ने बताया कि उनके शुक्रवार को उन्होंने कुराली, अलीनगर, मघपुरी, चौहड़वाला, चंपतपुर चकला आदि गांवों में सर्वे कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जुलाई तक पूरा होगा गन्ना सर्वे, 381 टीमें लगाईं
बिजनौर में जिले में गन्ना सर्वेक्षण का काम जुलाई माह के प्रथम पखवाड़े तक पूरा किया जाएगा। सर्वेक्षण में जलभराव क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस साल गन्ने का रकबा करीब दो प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। किसानों से सर्वेक्षण के दौरान अभिलेखों के साथ खेतों पर मौजूद रहने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार जिले में गन्ना सर्वेक्षण कार्य एक जून से शुरू हुआ है। सर्वेक्षण में 381 टीमें लगाई गई हैं। इनमें 312 टीम गन्ना विकास विभाग की तथा 69 टीम शुगर मिलों की हैं। गन्ना सर्वेक्षण पहले उन क्षेत्रों का किया जा रहा है, जिनमें बाढ़ आती है। जिले में नौ गन्ना समिति हैं। जिला अमरोहा की धनौरा गन्ना समिति तथा उत्तराखंड राज्य की लक्सर गन्ना समिति के रामसहायवाला क्षेत्र का सर्वेक्षण भी उनके कार्यक्षेत्र में है। इस प्रकार कुल 11 शुगर मिल क्षेत्रों के गन्ने का सर्वेक्षण हो रहा है। 

शासन का लक्ष्य कम रकबे में अधिक व स्वस्थ गन्ना उत्पादन का है। सर्वेक्षण 10 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। सर्वेक्षण की नियमित समीक्षा हो रही है। जिले की नजीबाबाद व बिलाई शुगर मिल के कर्मचारी सर्वेक्षण में सहयोग कर रहे हैं। किसान सर्वेक्षण में सहयोग कर रहे हैं। किसान सर्वेक्षण के समय खेत पर मौजूद रहें। गन्ने का रकबा, प्रजाति आदि अंकित कराएं। सर्वेक्षण जीपीएस तथा मैनुअल दोनों तरीकों से हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed