फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   During the encounter, was finally picked liquor smuggler

मुठभेड़ के दौरान शराब तस्कर दबोचे

Fri, 06 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 06 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
During the encounter, was finally picked liquor smuggler
बिजनौर में पुलिस के हत्थे चढ़े अवैध शराब के दो तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बैराज मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान एक कंटेनर में लादकर कर लाई गई 249 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा है। शराब की पेटी परमल व आलू की बोरे के नीचे छिपी थी। 
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एसएसआई सुरेंद्र पचौरी के मुताबिक पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि बैराज के रास्ते कंटेनर में छिपाकर गैर राज्य की शराब लाई जा रही है। पुलिस की टीम ने चक्कर रोड पर कंटेनर को रोका तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने पीछा करके कंटेनर को रोक लिया। कंटेनर में सवार दो तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें ऊपर तो परमल व  आलू की बोरी भरी थी। नीचे शराब की पेटी छिपी थी। पुलिस ने कंटेनर से 249 पेटी गैर राज्य की शराब बरामद की है। शहर कोतवाल सतवीर सिंह की ओर से दोनों तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पकड़े गए तस्करों में न्यू भारत नगर कबाड़ी रोड थाना मॉडल टाउन पानीपत हरियाणा निवासी छोटे लाल का पुत्र हेमंत व सतवीर का पुत्र विजय शामिल है। तस्करों ने पुलिस को बताया कि शराब छोटे नाम के व्यक्ति ने मंगाई थी। मंडावर मार्ग पर शराब उतारी जानी थी। 
विज्ञापन

शराब उतारने से पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस शराब मंगाने वाले  माफिया की तलाश में जुटी है। उधर, मंडावर में बुधवार की शाम चंदक चौकी पर तैनात दरोगा जितेंद्र पवार दोनों युवकों को पकड़ लिया दोनो युवकों के पास से 12 बोतल अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब बरामद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपना नाम श्रवण कुमार व संजय उर्फ डालूं निवासी नगलामहेश्वरी बताया। पुलिस ने दोनों का चलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed