फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Due to the rise in the water level of the Baneli river, the link road was broken.

बनैली नदी का जलस्तर बढ़ने से संपर्क मार्ग टूटा

Wed, 20 Oct 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Due to the rise in the water level of the Baneli river, the link road was broken.
बिजनौर : अफजलगढ़ में बनैली नदी में पानी आने से शाहपुर जमाल का संपर्क कटा। - फोटो : BIJNOR
बनैली नदी का जलस्तर बढ़ने से संपर्क मार्ग टूटा
विज्ञापन

अफजलगढ़(बिजनौर)। क्षेत्र में बनैली नदी में पानी छोड़े जाने से गांव माननगर से शाहपुर जमाल को जाने वाला संपर्क मार्ग टूट गया है। नदी के तट पर स्थित खड़ी फसलें भी बह गई हैं।
पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से अचानक बनैली नदी में पानी आ जाने से माननगर से कई गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग मंगलवार को टूट गया, जिससे आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। पानी में गांव शाहपुर जमाल के कई किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल पानी से बह गई।
विज्ञापन

किसान परवेंद्र सिंह ने बताया उनके एक एकड़ खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े थे, वह पानी से बह गए। किसान दयाराम सिंह के खेत में खड़े गन्ने की करीब एक बीघा फसल, राजपाल सिंह, करन सिंह, ध्यान सिंह हरिराज सिंह, भारत सिंह, हरफूल सिंह, शिवकुमार, राजकुमार सहित अन्य किसानों के खेतों में खड़ी फसलें कटान के कारण बह गईं। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों से निरीक्षण कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हल्का लेखपाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि पानी कम होने पर निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। वहीं बनैली नदी में आए पानी से राहगीरों को वाया सुआवाला से होकर गुजरना पड़ रहा है। मनोहरवाली बनैली नदी के रपटे पर करीब दो से तीन फीट पानी बह रहा है। किसानों ने कहा कि चारे की भी संकट पैदा हो गई है। इस संबंध में पीली डैम जलाशय के जेई भानू प्रताप ने बताया कि पीली डैम के निकट सोमवार को 90 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सोमवार रात में पीली डैम से बनैली नदी में 2293 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मंगलवार सुबह 11 बजे डैम का जलस्तर 840.50 फीट रिकॉर्ड किया गया, जबकि डैम की क्षमता 843 फीट है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश लगातार जारी है।

अफजलगढ़ के गांव अगवानपुर स्थित गौशाला में भरे बारिश के पानी को निकालने के लिए तोड़ी गई सड़क।

अफजलगढ़ के गांव अगवानपुर स्थित गौशाला में भरे बारिश के पानी को निकालने के लिए तोड़ी गई सड़क।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed