{"_id":"616dbe5d3c3e1b75e37cc88d","slug":"due-to-rain-for-two-days-life-is-disturbed-dhampur-news-mrt56122089","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
विज्ञापन
धामपुर की रामगंगा कालोनी में बनी सरकारी कालोनी में भरा बारिश का पानी
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
धामपुर। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नगर की सड़कों पर बारिश के चलते सन्नाटा पसरा है। रोडवेज डिपो पर यात्रियों के अभाव में वीरानी छाई है। घरों में पानी भर गया है।
अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर की सरकारी कॉलोनी में जलभराव के कारण कई कर्मचारियों के आवासों में पानी घुसने से उनका सामान भीगकर खराब हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि वह कई बार अधिशासी अभियंता और मुख्य अभियंता मुरादाबाद से सुधार की मांग कर चुके हैं। लेकिन सुधार न हो पाने के कारण उन्हें भारी परेशानी हो रही है।
आरोप लगाया कि अधिकारियों ने अपने सरकारी आवासों को तो ठीक करा लिया है। पर कर्मचारियों के आवासों को कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे उनमें असंतोष है। कालोनी का पानी निकासी का नाला बंद है। शिकायत करने पर भी विभागीय अधिकारियों ने बंद पड़े नाले को नहीं खुलवाया। निकासी न होने के कारण पानी भरा हुआ है । उधर पीली बांध के सहायक अभियंता धनंजय कुमार ने बताया कि पीली बांध क्षेत्र में दो दिन से बढ़िया बारिश हो रही है। पीली बांध अभी तक क्षमता के सापेक्ष 50 प्रतिशत पानी से भरा है। उधर किसानों का कहना है कि जिनकी धान की फसल कई दिन से खेतों में कटी पड़ी है। वह पानी में भीगकर गलने कर बर्बाद हो गई।

धामपुर मंडप में भरा बारिश का पानी- फोटो : DHAMPUR

धामपुर में पुराने बस अडडे के पास स्थित तालाब में भरा बरसाती पानी- फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन