फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Due to non-operation of sugar mills, farmers are forced to sell sugarcane to crushers.

Bijnor News: चीनी मिलें नहीं चलने से किसान कोल्हू पर गन्ना बेचने को मजबूर

Thu, 22 Oct 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Due to non-operation of sugar mills, farmers are forced to sell sugarcane to crushers.
पैजनिया। क्षेत्र में चीनी मिलों का संचालन शुरू नहीं होने से किसान मजबूरी में कोल्हुओं पर गन्ना बेचने को विवश हैं। किसानों का आरोप है कि कोल्हू संचालक मनमाने दामों पर गन्ने की खरीद कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में इन दिनों करीब एक दर्जन कोल्हू संचालित हो रहे हैं। मोनू सिंह, विजय सिंह, प्रेम सिंह, गुलशेर, सुलेमान, इकराम, बरसाम सिंह आदि कोल्हू संचालकों का कहना है कि गन्ने का दाम मंडी के भाव पर निर्भर करता है। वर्तमान में गन्ने का भाव उसकी क्वालिटी के अनुरूप 370 से 390 प्रति क्विंटल के मध्य चल रहा है जबकि शुरुआत में ये 440 रुपये तक था। गुड़ का मंडी भाव पूर्व में छह हजार से ऊपर चल रहा था जो अब 5500 के आसपास आ गया है।
विज्ञापन

किसानों शमशाद, हरिओम सैनी, सुनील त्यागी, बलराम सिंह, कमलवीर सिंह, रमन आदि ने बताया कि चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू नहीं होने के कारण किसानों के सामने गन्ना बेचने की समस्या खड़ी हो गई है। सरसों की बुवाई के लिए किसानों को खेत खाली करने हैं, इसलिए वे कम दामों पर गन्ना कोल्हू संचालकों को बेचने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर अधिक खर्च काफी बढ़ चुका है। ऐसे में कोल्हुओं पर कम दाम में गन्ना बेचने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। किसानों ने संबंधित अधिकारियों और चीनी मिल प्रबंधन से जल्द से जल्द मिल का संचालन शुरू कराने की मांग की है, ताकि उन्हें गन्ना बेचने के लिए उचित विकल्प मिल सके और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed