फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Due to dispute with husband, woman threw two month old son into pond, died due to drowning

Bijnor News: पति से विवाद में महिला ने दो माह के बेटे को तालाब में फेंका, डूबने से मौत

Sun, 06 Oct 2024 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Due to dispute with husband, woman threw two month old son into pond, died due to drowning
- गांव सहसपुर के मोहल्ला अफगानान में रविवार को हुई वारदात
विज्ञापन

- मामा ने तालाब से निकलवाया तो दोबारा झाड़ियों में फेंक गई मां

- पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया

संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा (बिजनौर)। पति से चल रहे विवाद में एक महिला ने अपने दो माह के मासूम बेटे को तालाब में फेंक दिया। डूबने से उसकी मौत हो गई। बालक के मामा और मौसी ने तालाब से शव निकलवाया तो मां फिर से कलेजे को टुकड़े को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

रविवार की सुबह सहसपुर के मोहल्ला अफगानान के एक खाली प्लाट की झाड़ियों में दो माह के बालक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के परिजनों की तलाश की। मालूम हुआ कि मोहल्ला शेखान निवासी चांदनी पुत्री गुफरान का बेटे हुसैन का शव है। लगभग एक वर्ष पहले गुफरान ने अपनी पुत्री चांदनी की शादी थाना नूरपुर के मोहल्ला मोरना निवासी सलीम पुत्र अकरम से की थी। सलीम दिल्ली में फूलों की सजावट का काम करता है ।
विज्ञापन

शनिवार को ही चांदनी दिल्ली से अपने दो माह के पुत्र संग मायके सहसपुर आयी थी। पुलिस ने चांदनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि शनिवार की रात्रि आठ बजे चांदनी ने पुत्र हुसैन को मेवानवादा रोड पर फाटक पार ईदगाह के पास तालाब में फेंक दिया और घर वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के मामा व मौसी ने बच्चे के बारे में पूछताछ की तो चांदनी ने तालाब में फेंक कर आने की बात कही। रात्रि नौ बजे दो बहनें और भाई उसे लेकर तालाब पर पहुंचे। मगर, तब तक बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी। वे बच्चे के शव को उठा कर ले आए। इसके बाद चांदनी ने बच्चे के शव को खाली पड़े प्लाट में डाल कर फरार हो गई। पुलिस ने पति सलीम की तहरीर पर चांदनी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया।






महिला अपने बेटे की हत्या करना कबूल चुकी है। आरोपी महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। वह अपने पति से कहती थी, रहने का खर्चा दो या तलाक दो। मामले में परिजनों से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। - अभिषेक झा, एसपी बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed