फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drone pull rescue exercise

फीका नदी के धंसे पुल को बचाने की कवायद

Wed, 08 Aug 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Wed, 08 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Drone pull rescue exercise
फीका नदी के क्षतिग्रस्त पुल पर निर्माण करते श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़ में पानी के तेज बहाव से दरके फीका नदी के पुल को बचाने के लिए लोनिवि ने अस्थायी निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पुल की स्थायी मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। प्रस्ताव पास होने के बाद ही पुल की स्थायी मरम्मत कराई जा सकेगी। ऐसी परिस्थितियों में बड़े वाहनों को अभी लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। फिलहाल इस मार्ग से बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। पुल को बचाने के लिए मिट्टी डालने व अप्रोच बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर तेज बारिश से दरके भूतपुरी-सुरजनगर मार्ग स्थित फीका नदी के पुल पर मंगलवार से अस्थायी निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। पुल को ज्यादा नुकसान से बचाने के लिए हाइवे में हुए गड्ढे में मिट्टी भर दी गई। पूरे पुल पर बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। पुल के धरातल को मजबूती के लिए पत्थरों की पेचिंग का काम किया जा रहा है। बकौल अधिकारी अब तक पूरा होगा कहा नहीं जा सकता। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभी पुल के बचाव के लिए अस्थायी निर्माण कार्य शुरू किया गया है। स्थायी निर्माण के लिए पुल मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। प्रस्ताव पास होने के बाद ही पुल पर स्थायी निर्माण कार्य शुरू होगा। स्थायी निर्माण होने तक पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। दुपहिया वाहन, पैदल राहगीर ही पुल से गुजर सकेंगे। नदी में फिलहाल पानी कम हो गया है। बारिश न होने की वजह से नदी में पानी का वेग कम रहा।
विज्ञापन

लोनिवि एक्सईएन मुरादाबाद लक्ष्मी नारायण का कहना है कि पुल पर अस्थायी निर्माण कार्य किया जा रहा है, ताकि पुल को अधिक क्षति पहुंचने से बचाया जा सके। स्थायी निर्माण कार्य शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद ही होगा। तब तक बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस सेवा निर्माण कार्य पूरा होने तक बंद
भूतपुरी-मुरादाबाद मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में बड़े वाहनों को लंबी दूरी तक बिजनौर में प्रवेश करना होगा। बस सेवा भी निर्माण कार्य पूरा होने तक बंद रहेगी। भूतपुरी से सुरजनगर व मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों को    तब तक भूतपुरी-जसपुर व काशीपुर या स्योहारा होकर ही मुरादाबाद    जाना पड़ेगा। पुल बंद रहने से   व्यापार को भी काफी नुकसान  होने की आशंका है। 

प्रशासन से सड़क बनवाने की मांग
जलीलपुर। ग्राम पंचायत जलीलपुर के मोजा इब्राहीमपुर के निवासियों ने समाधान दिवस पर शिकायती पत्र देकर सड़क बनवाने की मांग की है। तहसील चांदपुर में समाधान दिवस में दर्ज शिकायत पत्र देकर ग्राम प्रधान पर उनकी आबादी में विकास कार्य न कराए जाने का आरोप लगाते हुए जलीलपुर से इब्राहीमपुर जाने वाले रास्ते का सीसी निर्माण कराने की मांग की है। जयप्रकाश, जागेश यादव, हरि सिंह सैनी, कृष्ण सिंह, रामनाथ आदि ने बताया गांव के एक मात्र रास्ते की हालत बहुत खराब है। बच्चों व महिलाओं का आना जाना मुश्किल बना हुआ है। प्रधान पति अय्यूब खां ने बताया इस रास्ते को कार्य योजना मे लिया है, जल्दी बनवाया जायेगा।


पुल बंद होने से किसान भी परेशान
पुल बंद होने के बाद किसान भी काफी परेशान हैं। पुल से होकर किसान बैलगाड़ी से पशुओं के लिए चारा लाते थे। ट्रैक्टर तक खेत में नहीं पहुंच पा रहे हैं। किसानों रघुवीर सिंह, जय सिंह आदि का कहना है कि सोमवार से पशुओं का चारा तक आ सका। पुल पर आवागमन बंद होने की वजह से थोड़ा बहुत चारा सिर से लेकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed