{"_id":"69878a512024fcd6430ef4f8","slug":"drm-inspected-the-development-works-of-the-station-bijnor-news-c-27-1-nzb1003-171807-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डीआरएम ने किया स्टेशन के विकास कार्याें का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डीआरएम ने किया स्टेशन के विकास कार्याें का निरीक्षण
विज्ञापन
नजीबाबाद। मंडलीय रेल अधिकारियों के साथ डीआरएम मुरादाबाद ने स्टेशन पहुंचकर स्टेशन भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रथम चरण के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
डीआरएम मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मंडलीय और गति शक्ति के अधिकारियों के साथ डीआरएम ने प्लेटफार्म-1 पर चल रहे भवन निर्माण कार्य और प्रवेश द्वार परिसर के प्रथम चरण के निर्माण कार्य देखे। उन्होंने निर्माण इकाई के ठेकेदार को अमृत भारत योजना के प्रथम चरण के शेष निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने जीएम रेलवे के निर्देश पर टिकट बुकिंग की आरक्षण केंद्र की अतिरिक्त बुकिंग खिड़की निर्माण कार्य का भी देखा। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक आदित्य गुप्ता, एसएस आरडी मीणा, सीएमआई आरके मीणा सहित मंडल से आए अनेक अधिकारी शामिल रहे। संवाद