फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Driver dies in two-car collision

दो कारों की भिड़ंत में चालक की मौत

Thu, 11 Nov 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Driver dies in two-car collision
दो कारों की भिड़ंत में चालक की मौत
विज्ञापन

नूरपुर। बुधवार देर रात चांदपुर रोड पर गांव आजमपुर के पास दो कारों की आमने सामने की भिड़ंत में एक कार के चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार कई लोग घायल हो गए।
अफजलगढ़ थाने के गांव आसफाबाद चमन निवासी अमजद किराए पर कार चलाता था। बुधवार की रात वह रेहड़ निवासी वसीम के परिवार को लेकर दिल्ली जा रहा था। गाड़ी में वसीम, अलतमा, साजिया, इकरा, जिहान, निवासी रेहड़ एवं वकील, नईमा, अरहम निवासी शेरकोट सवार थे। गाड़ी रेहड़ निवासी खुर्शीद अहमद की थी। देर रात करीब 10 बजे जब उनकी कार चांदपुर रोड पर ग्राम आजमपुर के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही एक कार से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए और मौके पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चालक अमजद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन उपचार के लिए ले जाते समय अमजद की मौत हो गई। अमजद के भाई इरशाद की ओर से घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने दूसरी कार के चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed