फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Driver dies as tractor overturns

Bijnor News: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Tue, 22 Oct 2024 04:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 22 Oct 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Driver dies as tractor overturns
बिजनौर। रात में रास्ता भटक कर एक ट्रैक्टर तालाब में जा गिरा। ट्रैक्टर के तालाब में गिरने से उसके ड्राइवर की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गांव वाले की मदद से ड्राइवर के सबको कड़ी मशक्कत के बाहर तालाब से बाहर निकाल। जिसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव भोरुवाला निवासी राजेश 58 वर्ष पुत्र जगराम गांव गाड़ना निवासी एक किसान के यहां नौकरी करता था। सोमवार की की देर शाम वह ट्रैक्टर लेकर गांव गाड़ना की ओर जा रहा था। मोमिनपुर में पहुंचते ही वह रास्ता भटककर गोपालपुर मार्ग की ओर चला गया। कुछ मीटर चलने पर ही उसे गलत रास्ते पर जाने का एहसास हुआ तो उसने ट्रैक्टर में बैग गियर लगा दिया। जहां पास में ही इसका ट्रैक्टर तालाब में जा गिरा।
विज्ञापन


तालाब के पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर तालाब में ट्रैक्टर गिरने के बाद मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। पहले डायल 112 को सूचना दी गई इसके बाद शहर कोतवाल उदय प्रताप भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों के दो ट्रैक्टरों की मदद से तालाब में गिरे ट्रैक्टर को बाहर निकलने का प्रयास किया गया। तभी तालाब में डूबा ड्राइवर राजेश लोगों को नजर आया भीड़ ने राजेश को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed