{"_id":"619d2c2f7f02ba2a8e76c6a0","slug":"driver-dies-after-being-hit-by-tractor-bijnor-news-mrt566068790","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से दबकर चालक की मौत
विज्ञापन
ट्रैक्टर से दबकर चालक की मौत
नहटौर। खेत से सड़क पर ट्रैक्टर ले जाते समय अचानक ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व ही हुई शादी में ट्रैक्टर युवक को दहेज में मिला था।
गांव मुकर्रमपुर निवासी कपिल सैनी (22) गांव मंडोरा में हरिओम के खेत की जुताई किराए पर करने के लिए गया था। बताया जाता है कि खेत सड़क से नीचे था। खेत से सड़क पर चढ़ने के लिए एक छोटा रास्ता बना हुआ था। खेत जोतने के बाद जब वह ट्रैक्टर को सड़क पर चढ़ाने का प्रयास कर रहा था तो इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया और चालक कपिल दब गया। खेत पर काम कर रहे अन्य लोगों ने उसे निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि युवक की अभी छह माह पूर्व ही शादी हुई थी और ट्रैक्टर उसे दहेज में मिला था। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।